
कोंकण रेलवे कॉपोरेशन लिमिटेड ने कई निर्माणधीन प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए 14 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 13 दिसंबर 2017 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
कोंकण रेलवे कॉपोरेशन लिमिटेड में रिक्त पदों का विवरणः
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, पद : 08
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60 प्रतिशत अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री कोर्स किया हो। इसके साथ प्लानिंग,एग्जीक्यूशन, सुपरविजन और क्वालिटी कंट्रोल में दो साल का कार्यानुभव हो।
मासिक वेतन : 35,000 रुपये।
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट , पद : 06
योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग में 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टाइम डिप्लोमा किया हो। इसके साथ प्लानिंग,एग्जीक्यूशन, सुपरविजन में एक साल का कार्यानुभव हो। इसके साथ रेलवे या किसी जानीमानी कंपनी में निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़े हों।
मासिक वेतन : 30,000 रुपये।
कोंकण रेलवे कॉपोरेशन लिमिटेड में आवेदन प्रक्रिया :
सबसे पहले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाए।
- इसके होम पेज पर रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करे।
- इसके बाद करंट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही पद से संबंधित विज्ञापन सामने आएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
इस विज्ञापन के साथ आवेदन का प्रोफार्मा भी संग्लित होगा। इसे भरकर प्रिंटआउट निकाल लें।
आवेदन के साथ योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेजों की फोटोकापी भी इंटरव्यू के समय साथ रखें।
इंटरव्यू में इन्हें ले जाएं
- आवेदन में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लें और इसकी फोटोकापी इंटरव्यू वाले दिन साथ ले जाएं।
- दसवीं के सर्टिफिकेट/ मार्कशीट की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी सहित मूल प्रति।
- बारहवीं के सर्टिफिकेट/ मार्कशीट की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी सहित मूल प्रति
-अनुभव से जुड़े दस्तावेजों को भी साथ ले जाएं।
- आईडी प्रूफ (ऑरिजनल)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
कोंकण रेलवे कॉपोरेशन लिमिटेड में खास तिथिः
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 13 दिसंबर 2017
पता : केके विहार, कोंकण रेलवे एग्जीक्यूटिव क्लब, सेक्टर -40, सीवुडस-वेस्ट, नवी मुंबई - 400706
Konkan Railway recruitment Notification 2017:
कोंकण रेलवे कॉपोरेशन लिमिटेड में कई निर्माणधीन प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए 14 रिक्त पदों पर आवेदन के विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।