केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने भर्ती परीक्षा 2022, की परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। प्राथमिक शिक्षक, अधिकारी और अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) परीक्षाओं का शेड्यूल केवीएस वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर देखा जा सकता है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया है, नोटिफिकेशन में एग्जाम डेट देख सकते हैं।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, PRT (म्यूजिक), TGT, PGT, फाइनेंस ऑफिसर, AE (सिविल) और हिंदी ट्रांसलेटर, PRT के पदों के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षाएं 7 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और 6 मार्च, 2023 तक चलेंगी। जिन उम्मीदवारों ने केन्द्रीय विद्यालय भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया है, वे जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार अपने एग्जाम की डेट देख सकते हैं। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के विज्ञापन संख्या 15 और 16 के सीधी भर्ती के माध्यम से सभी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अस्थायी कार्यक्रम नीचे दिया गया है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को केंद्रीय विद्यालय के द्वारा जारी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। केन्द्रीय विद्यालय परीक्षा प्रवेश पत्र जल्द ही वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध होगा।
1. असिस्टेंट कमिश्नर- 07 फरवरी, 2023
2. प्रिंसिपल- 08 फरवरी, 2023
3. TGT- 12-14 फरवरी, 2023
4. PGT- 16-20 फरवरी, 2023
5. फाइनेंस ऑफिसर, हिंदी ट्रांसलेटर- 20 फरवरी, 2023
6. PRT- 21-28 फरवरी, 2023
7 . जूनियर सेकेट्रेट असिस्टेंट- 01-05 मार्च, 2023
8. स्टेनोग्राफर ग्रेड II- 05 मार्च, 2023
9. लाइब्रेरियन- 06 मार्च, 2023
चयन -प्रक्रिया ?
केवीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा पास करनी होगी उसके बाद कौशल परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन आदि चरणों से गुजरना होगा।
गौरतलब है की हाल ही में केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्रिंसिपल, TGT, PGT, लाइब्रेरियन और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसकी लास्ट डेट बढ़ाकर 02 जनवरी, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए थे।