जॉब्स

LIC AAO admit card 2019 : इस तारीख को होगा जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

LIC AAO admit card 2019 : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) (AAO) पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रेल, 2019 को जारी करेगा।

less than 1 minute read
Apr 21, 2019
LIC AAO recruitment 2019

LICAAO admit card 2019 : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) (AAO) पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रेल, 2019 को जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 590 पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्तों सहित प्रतिमाह 32 हजार 795 से 55 हजार 335 रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे।

LIC AAO admit card : ऐसे करें डाउनलोड
-आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर लॉग इन करें

-‘download admit card’ लिंक पर क्लिक करें

-रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर करें

-स्क्रीन पर हॉल टिकट/एडमिट कार्ड डिस्पले हो जाएगा

-एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

LIC AAO Recruitment 2019 : पेपर पैटर्न
परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में होगा - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पाठ्यक्रम किस तरीके का आएगा, इसलिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट का अध्ययन कर लें।

Also Read
View All