जॉब्स

Teacher recruitment 2017, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में फैकल्टी/ नॉन – फैकल्टी के 56 पदों पर भर्ती

Teacher recruitment 2017, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) ने फैकल्टी/ नॉन - फैकल्टी के 56 पदों पर भर्ती
2 min read
Oct 01, 2017
MANUU

टीचर भर्ती 2017, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) ने फैकल्टी/ नॉन - फैकल्टी के 56 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


MANUU में रिक्त पदों का विवरण:
प्रोफेसर - 11 पद
एसोसिएट प्रोफेसर - 25 पद
सहायक प्रोफेसर - 8 पद


अन्य शैक्षणिक पद
निदेशक - शारीरिक शिक्षा -01 पद
सहायक निदेशक - शारीरिक शिक्षा -01 पद


मॉडल स्कूल शिक्षक पद
पीजीटी- अंग्रेजी 01 पद


प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)
अंग्रेजी 02 पद
हिंदी-01 पद
शारीरिक शिक्षा - 01 पद


कार्य अनुभव प्राप्त शिक्षक
इलेक्ट्रिकल गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स - 01 पद
सिलाई, कढ़ाई और बुनाई -01 पद


योग शिक्षक
योग शिक्षक- 03 पद


फैकल्टी/ नॉन -फैकल्टी पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
प्रोफेसर - किसी मान्यताप्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 10 साल के टीचिंग, अनुभव के साथ संबंधित विषय में पीएच.डी. की डिग्री।

एसोसिएट प्रोफेसर - पीएच.डी. की डिग्री के साथ अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड हो और संबंधित / संबद्ध विषयों में कम से कम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
सभी फैकल्टी / नॉन -फैकल्टी पदों के लिए उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं।


MANUU में फैकल्टी / नॉन -फैकल्टी पदों के लिए आयु सीमा:
मॉडल स्कूल शिक्षक के पद
पीजीटी शिक्षक - अंग्रेजी -40 साल
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)
अंग्रेजी / हिंदी / शारीरिक शिक्षा- 35 साल


कार्य अनुभव प्राप्त शिक्षक
इलेक्ट्रिकल गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स / सिलाई, कढ़ाई और बुनाई / योग शिक्षक- 35 साल (सरकारी नियमों के अनुसार एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी गई है।)


टीचिंग और अन्य अकादमिक पदों के लिए आवेदन शुल्क:
जनरल और ओबीसी: रु. 500 / -


मॉडल स्कूल शिक्षक के पदों के लिए आवेदन शुल्क:
जनरल और ओबीसी: रु. 300 / -


MANUU में फैकल्टी/ नॉन -फैकल्टी पदों के लिए आवेदन कैसे करें
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रार, ईआर -1 अनुभाग, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, गचीबोली, हैदराबाद - 500 032 (तेलंगाना) के पते पर 16 अक्टूबर 2017 तक भेज सकते हैं।


अधिसूचना विवरण:
अधिसूचना संख्या: 45/2017


महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2017

MANUU recruitment notification 2017:

टीचर भर्ती 2017, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) ने फैकल्टी/ नॉन - फैकल्टी के 56 पदों पर भर्ती की अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
01 Oct 2017 06:15 pm