जॉब्स

MDS यूनिवर्सिटी में निकली बड़ी भर्ती, 18 जून से पहले करें आवेदन

MDS यूनिवर्सिटी में शोध निदेशक समेत कई बड़े पदों की भर्ती निकली है।

2 min read
May 28, 2018
MDS यूनिवर्सिटी में निकली बड़ी भर्ती, 18 जून से पहले करें आवेदन

MDS University Recruitment 2018 के तहत महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी अजमेर में बड़े पदों वाली भर्ती निकली है। इस भर्ती को विज्ञापन संख्या 01—2018 के तहत निकाला गया है। इस भर्ती में शोध निदेशक, पुस्तकालयाध्यक्ष, अतिरिक्त कुलसचिव, उपकुल सचिव, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 26 मई को जारी किया गया है तथा आवेदन करने की तारीख 18 जून 2018 रखी गई है। इस तारीख से पहले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस भर्ती में सलेक्ट उम्मीदवारों को परिवीक्षा अवधि के दौरान 57800 रुपए तक की मासिक सैलरी प्रदान की जाएगी।


भर्ती का विज्ञापन देखने ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्ल्कि करें—
http://www.mdsuexam.net/MdsTEcHReq/PDF/P43.pdf


MDS University Recruitment 2018 Posts

शोध निदेशक— 1 पद
पुस्तकालयाध्यक्ष— 1 पद
अतिरिक्त कुलसचिव— 1 पद
उपकुल सचिव— 2 पद
सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष— 1 पद


परिवीक्षा अवधि में सैलरी—

MDS University Recruitment 2018 Posts

शोध निदेशक— 1 पद
पुस्तकालयाध्यक्ष— 1 पद
अतिरिक्त कुलसचिव— 1 पद
उपकुल सचिव— 2 पद
सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष— 1 पद


परिवीक्षा अवधि में सैलरी—
शोध निदेशक— 57820 रुपए
34400—67000 एजीपी— 10000

पुस्तकालयाध्यक्ष— 57820 रुपए
34400—67000 एजीपी— 10000

अतिरिक्त कुलसचिव— 28120 रुपए
15600—39100, ग्रेडपे— 6800 रुपए

उपकुल सचिव— 26670 रुपए
15600—39100, ग्रेडपे— 6600 रुपए

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष— 24030 रुपए
15600—39100, ग्रेडपे— 6000 रुपए

ध्यातव्य—
— आवेदन पत्र का निर्धारित प्रपत्र विश्वविद्यालय, राज्य सरकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित अनिवार्य एवं वांछनीय योग्यताएं एवं अन्य शर्तें विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.mdsuajmer.ac.in/ से दिनांक 26.6.2018 से डाउनलोड की जा सकती हैं।

— इसमें यदि किसी प्रकार का परिवर्तन किया जाएगा तो वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही अधिसूचित किया जाएगा।

— जो अभ्यर्थी पूर्व में विज्ञापन क्रमांक— संस्था 01—2015 दिनांक 19.6.2015, संस्था—03.2015, दिनांक 25.8.2015 एवं संस्थान 02.2016 दिनांक 19.10.2016 के तहत आवेदन कर चुके हैं उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन वो चाहे तो अपने कोई दस्तावेज आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम दिनांक तक जमा करवा सकते हैं।

— विज्ञापित पदों को भरने अथवा रिक्त रखने अथवा कम व ज्यादा करने का अधिकार विश्वविद्यालय को होगा।

ये भी पढ़ें

इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने फील्ड असिस्टेंट के लिए मांगे आवेदन
Published on:
28 May 2018 08:51 am
Also Read
View All