जॉब्स

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

MDU Assistant Professor recruitment 2018, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ( MDU ) रोहतक ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 रिक्त पदों पर भर्ती

2 min read
Jun 20, 2018
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

MDU Assistant Professor recruitment 2018 , महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ( MDU ) रोहतक ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंति्रत किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 02 जुलाई 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ( MDU ) रोहतक में रिक्त पदाें का विवरणः

ये भी पढ़ें

HPPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर सहित 175 पदों पर भर्ती

असिस्टेंट प्रोफेसर (बायोटेक्नोलॉजी), पद : 02 (अनारक्षित- 01)
योग्यता : संबंधित विषय में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
अथवा अप्लाइड बायोलॉजिकल साइंस में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ ही नेट पास होना चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजी.), पद : 01
योग्यता : संबंधित विषय में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ ही नेट पास होना चाहिए।

नोट : ये नियुक्तियां यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के लिए की जाएंगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर (होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट), पद : 10 (अनारक्षित- 04)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और संस्थान से होटल मैनेजमेंट/हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट/टूरिज्म मैनेजमेंट अथवा समकक्ष में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ ही नेट पास होना चाहिए।

नोट : ये नियुक्तियां इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के लिए की जाएंगी।

आयु सीमा (उपरोक्त सभी): अधिकतम 50 वर्ष।

वेतनमान : नियमानुसार दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क :
- सामान्य और हरियाणा राज्य से बाहर के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये।
- हरियाणा की मूल निवासी महिला उम्मीदवार के लिए 350 रुपये।
- हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति/ बीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये।
- हरियाणा राज्य के ईएसएम/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट www.mdurohtak.ac.in पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज खुलने पर अनाउंसमेंट सेक्शन में फ्लैश हो रहे Advertisement for Teaching Posts (PR-43 of 2018) लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन खुल जाएगा।
- इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- अब विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- सब्मिट किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल लें और मांगे गए प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेज दें।
- जिस लिफाफे में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भेजें, उसके ऊपर कैपिटल लैटर्स में एप्लीकेशन फॉर दि पोस्ट ऑफ....अवश्य लिखें।

यहां भेजें आवेदन पत्र का प्रिंटआउट :
डिप्टी-रजिस्ट्रार (इस्टेब्लिशमेंट टीचिंग), एमडी यूनिवर्सिटी, रोहतक

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 02 जुलाई 2018

आवेदन की हार्डकॉपी स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 09 जुलाई 2018

अधिक जानकारी यहां :

वेबसाइट : www.mdurohtak.ac.in

MDU Assistant Professor recruitment 2018ः

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ( MDU ) रोहतक में असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

पतंजलि में 50,000 पदाें पर निकली बंपर भर्ती, 22 जून तक करें आवेदन
Published on:
20 Jun 2018 06:41 pm
Also Read
View All