जॉब्स

MDU recruitment 2018, शैक्षिक और गैर-शैक्षिक श्रेणी में 27 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

MDU Professor recruitment 2018, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ( MDU ) रोहतक ने शैक्षिक ( टीचिंग ) और गैर-शैक्षिक ( नॉन-टीचिंग ) श्रेणी में 27 रिक्त पदों प
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 2:43 PM IST
mdu

MDU Professor recruitment 2018, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ( MDU ) रोहतक ने शैक्षिक ( टीचिंग ) और गैर-शैक्षिक ( नॉन-टीचिंग ) श्रेणी में 27 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ( MDU ) में रिक्त पदाें का विवरणः

विषय एवं विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण
असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद: 20


बॉटनी, पद: 01
बायोकेमिस्ट्री, पद: 02
बायोटेक्नोलॉजी, पद: 01
बायोइन्फॉर्मेटिक्स, पद: 01
सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज, पद: 01
कंप्यूटर साइंस, पद: 04
इनवायरमेंटल साइंस, पद: 01
फूड टेक्नोलॉजी, पद: 02
माइक्रोबायोलॉजी, पद: 01
फॉर्मास्यूटिकल साइंस, पद: 01
फिजिक्स, पद: 05

वेतनमानः 15,600-39,100 रुपये (ग्रेड पे 6,000 रुपये)

एसोसिएट प्रोफेसर, कुल पद: 02
बायोकेमिस्ट्री, पद: 01
बायोइन्फॉर्मेटिक्स, पद: 01

वेतनमानः 37,400-67,000 रुपये (ग्रेड पे 9000 रुपये)

असिस्टेंट लाइब्रेरियन, पद: 05
वेतनमानः 15,600-39,100 रुपये (ग्रेड पे 6,000 रुपये)

योग्यताः सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता यूजीसी के मानक के मुताबिक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट देखें।

उम्र सीमा: उपरोक्त सभी पदों के लिए अधिकतम 50 वर्ष।

चयन प्रक्रिया:
शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट देखें।

आवेदन शुल्क:

- 600 रुपये हरियाणा के बाहर के सभी सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए।
- 350 रुपये हरियाणा का महिला उम्मीदवारों के लिए।
- 150 रुपये हरियाणा के एससी/बीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए।
- 100 रुपये हरियाणा की एससी/बीसी महिला उम्मीदवारों के लिए।
- 100 रुपये हरियाणा के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए।
नोटः शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है।

आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट www.mdurohtak.ac.in के जरिये आवेदन करना है।
- शुल्क ऑनलाइन जमा करने का विकल्प आवेदन पत्र में ही दिया गया है।
- दिए गए निर्देशों के मुताबिक आवेदन भरने के साथ शुल्क जमा करना है।
- ऑनलाइन आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर के साथ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करना है।
- अपलोड किए जाने वाले सभी स्कैन दस्तावेज जेपीजी फॉर्मेट में होना चाहिए।
- स्कैन दस्तावेज के फाइल का आकार 250 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
- आवेदन भरने के पहले वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के ध्यान से पढ़ लें।
- आवेदन का प्रिंट और दस्तावेज 7 मई तक संस्थान को मिल जाना चाहिए।

प्रिंट के साथ दस्तावेज भेजने का पताः
टीचिंग पोस्ट के लिए
डिप्टी रजिस्ट्रार, एस्टैब्लिशमेंट (टीचिंग)
एम.डी. यूनिवर्सिटी, रोहतक, हरियाणा

नॉन टीचिंग पोस्ट के लिएः
असिस्टेंट रजिस्ट्रार, एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच नॉन टीचिंग)
एम.डी. यूनिवर्सिटी, रोहतक, हरियाणा


आवेदन शुल्कः 100 से 600 रुपये श्रेणी के अनुसार।
वेबसाइटः www.mdurohtak.ac.in

MDU Professor recruitment notification 2018:

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ( MDU ) रोहतक ने शैक्षिक ( टीचिंग ) और गैर-शैक्षिक ( नॉन-टीचिंग ) श्रेणी में 27 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on: