जॉब्स

GMC Shahdol Recruitment 2021: स्टाफ नर्स के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

GMC Shahdol Recruitment 2021: शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल ने स्टार्फ नर्स के 238 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख 16 जून 2021 है।

2 min read
खेल कोटे की सूची भी नहीं हो सकी अनलॉक

GMC Shahdol Recruitment 2021: मध्य प्रदेश गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज शहडोल ने स्टाफ नर्स के 238 पदों पर भर्ती के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य व्यक्ति सरकारी मेडिकल कॉलेज शहडोल की आधिकारिक वेबसाइट http://mponline.gov.in/portal/services/Recruit_MCV/frmhome_shahdol.aspx पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून 2021 है। इन पदों से संबंधित योग्यता, आवेदन कैसे करें, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया व अन्य जानकारी उम्मीदवार जीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होने की तिथि 27 मई 2021

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि 16 जून 2021

आवेदन पत्र में सुधार की प्रारंभिक तिथि 13 जून 2021

आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 16 जून 2021

परीक्षा की संभावित तिथि 03 जुलाई 2021

परीक्षा के संबंध में आपत्ति जमा करने की तिथि 12 जुलाई से 14 जुलाई 2021

आवश्यक योग्यता

मध्य प्रदेश गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज शहडोल ( Madhya Pradesh Government Medical College Shahdol) की ओर से जारी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं पास भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान और बीएससी नर्सिंग या सामान्य नर्सिंग और वरिष्ठ प्रसूति विशेषज्ञ प्रशिक्षित होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। करीब 23 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सरकारी मेडिकल कॉलेज शहडोल ( GMC Shahdol ) की आधिकारिक वेबसाइट http://mponline.gov.in/portal/services/Recruit_MCV/frmhome_shahdol.aspx पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून 2021 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर संबंधित लिंक खुलने के बाद जरूरी क्रेडेंशियल्स और दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद शुल्का का भुगतान करें। अंत आवेदन पत्र की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

Web Title: MP GMC Shahdol Recruitment 2021 Apply For 238 Staff Nurse Posts

Updated on:
06 Jun 2021 02:05 pm
Published on:
06 Jun 2021 02:03 pm
Also Read
View All