जॉब्स

MPPEB Police Constable Bharti 2021: कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

MPPEB Police Constable Bharti 2021: पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब 6 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Jan 27, 2021
MP Police Recruitment 2020

MPPEB Police Constable Bharti 2021: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। यह भर्ती कांस्टेबल के 4000 पदों पर निकाली गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नही किया है, वे 6 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान के बाद आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। विज्ञापित कुल 4 हजार पदों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो ऑपरेटर के शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल जीडी - सामान्य, एससी, ओबीसी के लिए - 10वीं पास
एसटी वर्ग के लिए - 8वीं पास

आरक्षक (रेडियो)
12वीं पास एवं इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक, मैकेनिक रेडियो, टीवी, इंस्ट्र्यूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर, सूचना एवं संचार तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी व तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड्स में से किसी एक में आईटीआई परीक्षा पास होना जरूरी है।

आयु सीमा
न्यूनतम - 18 वर्ष और अधिकतम - 33 वर्ष ।
अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी।

वेतनमान - 5200- 20200 + ग्रेड पे 1900

Published on:
27 Jan 2021 10:19 pm
Also Read
View All