महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC ) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के 172 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC ) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के 172 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2018 तक आॅनलार्इन आवेदन कर सकते हैं।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः
असिस्टेंट टाउन प्लानर, ग्रेड-I, ग्रुप ए, पदः 172
योग्यताः उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग/ सिविल एंड रूरल इंजीनियरिंग/ अर्बन एंड रूरल इंजीनियरिंग/आर्किटेक्चर/कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी या अर्बन प्लानिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखें।
वेतनमानः 9,300-34,800 रुपये।
चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन की संख्या के आधार पर आयोग परीक्षा के मानकों में बदलाव कर सकता है।
आयु सीमाः उम्मीदवार की आयु 38 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उम्र सीमा में छूट का लाभ केवल महाराष्ट्र के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को मिलेगा।
अन्य राज्यों के सभी श्रेणी के उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के तहत माने जाएंगे।
आरक्षण में छूट का लाभ सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगा।
आवेदन शुल्कः सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 374 रुपये। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 274 रुपये।
आवेदन शुल्क एसबीआई के चालान के जरिये ऑनलाइन डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये देना है।
आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर www.mpsc.gov.in या https:// .mahampsc.mahaonline.gov.in लॉग इन करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर दांई ओर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट सेक्सन के तहत एडवर्टिजमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने पर विभिन्न तरह की नियुक्तियों से जुड़ा एक अलग पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद यहां असिस्टेंट टाउन प्लानर के लिंक पर क्लिक करके संबंधित विज्ञापन को पढ़ कर अपनी योग्यता जांच लें।
- योग्यता जांचने के बाद वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के विकल्प के जरिये निर्देश के अनुसार उसे भरें।
- जब तक शुल्क का भुगतान नहीं होगा तब तक आवेदन भरा हुआ नहीं माना जाएगा।
अंतिम तिथिः 31 मार्च
वेबसाइटः www.mpsc.gov.in और mahampsc.mahaonline.gov.in
MPSC recruitment notification 2018:
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC ) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के 172 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।