जॉब्स

MUHS recruitment- प्रिंसिपल और फेकल्टी के 34 पदों भर्ती, करें आवेदन

आयुर्वेद महाविद्यालय, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ( MUHS ) ने प्रिंसिपल और फेकल्टी के रिक्त 34 पदों भर्ती

2 min read
Jan 20, 2018
MUHS jobs

आयुर्वेद महाविद्यालय, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ( MUHS ) ने प्रिंसिपल और फेकल्टी के रिक्त 34 पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 07 फरवरी 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं।


महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ( MUHS ) में रिक्त पदों का विवरण:
प्रिंसिपल: 01 पद
प्रोफेसर: 03 पद
एसोसिएट प्रोफेसर: 13 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर: 17 पद

आयुर्वेद महाविद्यालय, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ( MUHS ) में योग्यता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
टीचिंग स्टाफ फॉर यूजी टीचर: भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के तहत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष।

-प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में दस साल का शिक्षण अनुभव या एसोसिएट प्रोफेसर (रीडर) के तौर पर पांच साल का अनुभव या केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार या संघीय क्षेत्र या विश्वविद्यालय या राष्ट्रीय संस्थानों के अनुसंधान परिषदों में नियमित रूप से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही किसी प्रतिष्ठित जनरल में कम से कम शोध पत्र प्रकाशित होने चाहिए।

अन्य पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

आयुर्वेद महाविद्यालय, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ( MUHS ) में आवेदन कैसे करेंः
योग्य उम्मीदवार प्रेजीडेंट, संगम सेवाभावी ट्रस्ट आयुर्वेद महाविद्यालय, संगमनेर जिला, अहमदनगर - 422605 के पते पर 07 फरवरी 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं।

आयुर्वेद महाविद्यालय, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ( MUHS ) में महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 07 फरवरी 2018

MUHS recruitment notification 2018:

आयुर्वेद महाविद्यालय, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ( MUHS ) ने प्रिंसिपल और फेकल्टी के रिक्त 34 पदों भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

1998 में स्थापित, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक उच्च शिक्षा संस्थान है जो मध्यम आकार के शहर नाशिक की जनसंख्या सीमा (500,000-1,000,000 निवासियों की जनसंख्या सीमा), महाराष्ट्र में स्थित है।

यह आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त और / या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारत, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (एमयूएचएस) द्वारा मान्यता प्राप्त एक बहुत छोटी (यूनीर्कैंक नामांकन श्रेणी: अंडर -50 छात्र) सहशिक्षा उच्च शिक्षा संस्थान है।

Published on:
20 Jan 2018 04:15 pm