जॉब्स

Nainital Bank Recruitment 2020: ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Nainital Bank Recruitment 2020: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के...
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2020, 3:53 PM IST
Feature image

Nainital Bank Recruitment 2020: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 15 पदों को भरा जाएगा। बैंक द्वारा 29 अक्टूबर को जारी विज्ञापन के अनुसार मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी, जिसकी अवधि आरंभ में एक वर्ष होगी। अवधि को बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों की संख्या की अधिक होने पर लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नैनीताल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, nainitalbank.co.in पर भर्ती सेक्शन में नोटिफिकेशन के साथ उपलब्ध कराये गये अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नैनीताल बैंक लिमिटेड ने आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2020 निर्धारित की गयी है।

पात्रता
नैनीताल बैंक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं का ज्ञान और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 30 सितंबर 2020 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन शुल्क के तौर पर संलग्न करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट नैनीताल बैंक लिमिटेड के पक्ष में नैनीताल में देय होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसे पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूटमेंट्स को अटैच करके अंतिम तिथि से पूर्व इस पते पर जमा कराएं – द वॉयस प्रेसीडेंट (एचआरएम), द नैनीताल बैंक लिमिटेड, हेड ऑफिस, 7 ओक्स बिल्डिंग, मालीताल, नैनीताल – 263001 (उत्तराखण्ड)।

Published on: