जॉब्स

Latest Jobs 2021: असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर निकली नौकरियां, यहां से करें अप्लाई

NFL Recruitment 2021: असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्तियां निकली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2021

less than 1 minute read
Jan 02, 2021
Good news for this industry, 10 million jobs will be opened

NFL Recruitment 2021: भारत सरकार की कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) में असिस्टेंट अकाउंटेंट की 13 वैकेंसी निकाली है। रिक्त पदों में से 2 पद भठिंडा, 4 पद पानीपत, 4 पद मार्केटिंग डिविजन और 3 पद कॉरपोरेट ऑफिस (नोएडा) के लिए हैं। इन पदों के लिए www.nationalfertilizers.com पर जाकर 22 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।


योग्यता
कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ बीकॉम (कॉमर्स) की डिग्री

आयु सीमा
18 से 30 वर्ष।
एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
आयु की गणना 30 नवंबर 2020 से की जाएगी।

चयन
लिखित परीक्षा। इन पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

वेतनमान
23000-56500 रुपये

आवेदन की फीस
जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी- 200 रुपये
एससी, एसटी - कोई फीस नहीं
फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।

Published on:
02 Jan 2021 03:55 pm
Also Read
View All