जॉब्स

NIELIT में प्राेजेक्ट एसोसिएट व कंसल्टेंट के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ( NIELIT ) ने प्राेजेक्ट एसोसिएट व कंसल्टेंट के 04 रिक्त पदाें पर भर्ती
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2018, 2:48 PM IST
NIELIT jobs
NIELIT में प्राेजेक्ट एसोसिएट व कंसल्टेंट के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

NIELIT recruitment 2018 - नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ( NIELIT ) ने प्राेजेक्ट एसोसिएट व कंसल्टेंट के 04 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 19 व 20 सितम्बर 2018 को आयोजित होने वाले वाॅक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ( NIELIT ) में रिक्त पदाें का विवरणः

प्राेजेक्ट असिस्टेंट IT - 02 पद
प्राेजेक्ट एसोसिएट Electronics - 01 पद
वेतनमान - 21,000 रूपए प्रतिमाह।

कंसल्टेंट - 01 पद
वेतनमान - 35,000 रूपए प्रतिमाह।


नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ( NIELIT ) में रिक्त पदाें पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यताः
- Project Associate (IT) - B.Tech/B.E.(CS/IT)/M.Sc.(CS/IT)/MCA/DOEACC B LEVEL.
- Project Associate (Electronics) - B.Tech/BE(Electronics/ECE/EEE)M.Sc(Electronics).

- Consultant (Finance & Administration) - सरकारी कार्यालयों में वित्त और प्रशासन के काम करने का कम से कम 10 वर्षों के अनुभव के साथ स्नातकोत्तर। टैली का ज्ञान आवश्यक है।


चयन प्रक्रियाः आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ( NIELIT ) में रिक्त पदाें के लिए आवेदन प्रक्रियाः इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए आयोजित होने वाले वाॅक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

आवेदन शुल्कः 500 रूपए।

वाॅक इन इंटरव्यू तिथि व समयः
प्राेजेक्ट असिस्टेंट - 19 सितम्बर 2018, सुबह 09:00 बजे।
प्राेजेक्ट एसोसिएट - 19 सितम्बर 2018, सुबह 09:00 बजे।

कंसल्टेंट - 20 सितम्बर 2018, सुबह 09:00 बजे।

इंटरव्यू का स्थानः
NIELIT, ISTE complex, 25 Gandhi Mandabam Road, Chennai-600025.

NIELIT recruitment 2018 - नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ( NIELIT ) में प्राेजेक्ट एसोसिएट व कंसल्टेंट के 04 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी ( NIELIT ) का परिचयः

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी), ( राष्ट्रीयिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान - रा.इ.यू.एस.ए.ओ.ओ.ओ.ओ.), जिसे पहले डीओईएसीसी समिति के नाम से जाना जाता था,एक ऐसा विभाग है जो विभिन्न स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण प्रदान करता है । यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़ा हुआ है।

Published on: