जॉब्स

NIPER recruitment 2018, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य 06 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, अहमदाबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य 06 रिक्त पदों पर भर्ती

2 min read
Feb 23, 2018

niperahm assistant professor recruitment 2018, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, अहमदाबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य 06 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 9 मार्च 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) में रिक्त पदों का विवरणः
असिस्टेंट प्रोफेसर: 2 पद
टेक्निकल असिस्टेंट कंप्यूटर डिपार्टमेंट: 1 पद
पीए, डायरेक्टर : 1 पद
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट : 1 पद
रिसेप्शनिस्ट सह टेलीफोन ऑपरेटर: 1 पद

योग्यता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
असिस्टेंट प्रोफेसर: उम्मीदवार को पीएचडी या समकक्ष होना चाहिए तथा उसे (बायो साइंस / बायो इंजीनियरिंग / बायोटेक्नोलॉजी / बायोकैमिस्ट्री / माइक्रोबायोलॉजी / बायोमेडिकल इंजीनियरिंग / बायोमेडिकल साइंसेज में) में &(एमएससी / एम फार्मा / एमएसफार्म / बीटेक / एमटेक) होना चाहिए, इसके साथ ही अन्य पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
पात्र उम्मीदवार 9 मार्च 2018 तक एनआईपीईआर-अहमदाबाद की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: NIPER-A/01(A&B)/02/2018

महत्वपूर्ण तिथि: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2018

niperahm assistant professor recruitment notification 2018ः

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, अहमदाबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य 06 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च , भारत की स्थापना भारत सरकार द्वारा फार्मास्यूटिकल साइंस में उन्नत उच्च शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता के लिए एक समर्पित नोडल की स्थापना की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए की गई। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तीव्र विकास के युग में औपनिवेशिक शासन ने विज्ञान में कभी अग्रदूतों की रही इस भूमि को अग्रणी शोधकर्ताओं से कुछ दशक पीछे धकेल दिया।

प्रौद्योगिकी/अभियांत्रिकी में इसी तरह की पहल (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), मेडिसीन (एआईआईएमएस) और मैनेजमेंट (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेनेजमेंट), की तर्ज पर नीति निर्माताओं ने फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में एक धीमी शुरूआत की।

ये भी पढ़ें

महिला एवं बाल विकास, कोरबा- परिवीक्षा अधिकारी, बाल कल्याण अधिकारीे के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
23 Feb 2018 05:58 pm
Also Read
View All