जॉब्स

Northern railway recruitment – स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं जनरल ड्यूटी डॉक्टर के 11 पदों पर भर्ती , करें आवेदन

Northern railway recruitment 2018, नॉर्दर्न रेलवे ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं जनरल ड्यूटी डॉक्टर के 11 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2018, 12:08 PM IST
Northern railway recruitment 2018

Northern railway recruitment 2018, नॉर्दर्न रेलवे ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं जनरल ड्यूटी डॉक्टर के 11 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 11 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण पर क्लिक करें।

Northern railway में रिक्त पदों का विवरणः

कुल पद - 11

स्पेशलिस्ट डॉक्टर – 05 पद

पीडियाट्रिशियन – 01 पद
जनरल सर्जन – 01 पद
ईएनटी – 01 पद
ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट – 01 पद
मेडिसीन – 01 पद

जनरल ड्यूटी डॉक्टर – 06 पद

Northern railway में स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं जनरल ड्यूटी डॉक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः

स्पेशलिस्ट: मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीबीएस डिग्री और संबंधित स्पेशियालिटी में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री/डिप्लोमा.


Northern railway में स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं जनरल ड्यूटी डॉक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया:

योग्य उम्मीदवार निर्धारत प्रारूप पर अपने आवेदन के साथ 11 अप्रैल 2018 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. इंटरव्यू का वेन्यू है – सीएमएस ऑफिसर, डिविजनल हॉस्पिटल, फिरोजपुर.

अधिसूचना विवरणः

रोजगार समाचार सप्ताह एवं विज्ञापन सं.: 730-ई/940/मेड/सीएमपी/कॉन्फ.

महत्वपूर्ण तिथिः

वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 11 अप्रैल 2018

Northern railway recruitment notification 2018:

नॉर्दर्न रेलवे ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं जनरल ड्यूटी डॉक्टर के 11 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

भारतीय रेल (आईआर) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तथा एकल सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह 160 वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य घटक रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसके 13 लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं। यह न केवल देश की मूल संरचनात्‍मक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और देश राष्‍ट्रीय अखंडता का भी संवर्धन करता है। राष्‍ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में भारतीय रेलवे अग्रणी रहा है।

Published on: