जॉब्स

NPCIL recruitment 2018 – असिस्टेंट ग्रेड-I, स्टेनो, नर्स, एक्स-रे टेक्निशियन सहित 69 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

NPCIL recruitment 2018, न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL ) ने असिस्टेंट ग्रेड-I, स्टेनो, नर्स, एक्स-रे टेक्निशियन सहित अन्य 69 प

2 min read
Apr 26, 2018

NPCIL recruitment 2018, न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL ) ने असिस्टेंट ग्रेड-I, स्टेनो, नर्स, एक्स-रे टेक्निशियन सहित अन्य 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 24 मई 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL ) में रिक्त का विवरणः

• नर्स ए (महिला) - 05 पद

• नर्स ए (पुरुष) - 03 पद

• पैथोलॉजी लैब टेक्निशियन (साइंटिस्ट असिस्टेंट / बी) - 01 पद

• एक्स-रे टेक्निशियन (टेक्निशियन / सी) - 01 पोस्ट

• ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (टेक्निशियन / बी) - 02 पद

• असिस्टेंट ग्रेड -1 (एचआर) - 17 पद

• असिस्टेंट ग्रेड -1 (एफएंडए) - 20 पद

• असिस्टेंट ग्रेड -1 (सी और एमएम) - 10 पद

• स्टेनो ग्रेड -1 - 10 पद

पात्रता मानदंड

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL ) में रिक्त पदाें पर आवेदन के लिए शैक्षणिक / टेक्निकल योग्यता और अनुभव:

स्टाईपेंडरी ट्रेनी/ टेक्निशियन - 'बी'

• नर्स ए: उम्मीदवार को 10+2 और नर्सिंग एंड मिडवाईफरी में डिप्लोमा (3 साल का कोर्स) होना चाहिए तथा भारत में स्थित केंद्रीय / राज्य नर्सिंग काउंसिल द्वारा वैध पंजीकरण होना चाहिए. या बीएससी (नर्सिंग) या नर्सिंग "ए" सर्टिफिकेट के साथ 3 साल का अनुभव आवश्यक है, इसके साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL ) में रिक्त पदाें पर चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL ) में रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन 24 मई 2018 तक कर सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या: आरआर साइट / एचआरएम / 01/2018

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL ) में आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 मई 2018

NPCIL recruitment notification 2018:

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( NPCIL ) ने असिस्टेंट ग्रेड-I, स्टेनो, नर्स, एक्स-रे टेक्निशियन सहित अन्य 69 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

IITM में जूनियर इंजीनियर, सीएमओ सहित अन्य 25 पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन
Published on:
26 Apr 2018 01:22 pm
Also Read
View All