जॉब्स

NTRO recruitment 2018 – साइंटिस्ट (बी) के 62 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

NTRO scientist b recruitment 2018, नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ( NTRO ) में साइंटिस्ट (बी) के 62 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 5:19 PM IST
ntro

NTRO scientist b recruitment 2018, नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ( NTRO ) में साइंटिस्ट (बी) के 62 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ( NTRO ) में रिक्त पदों का विवरणः

साइंटिस्ट 'बी' (इलेक्ट्रॉनिक्स), कुल पद : 21 (अनारक्षित-06)

योग्यता :
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से प्रथम श्रेणी में इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्प्यूटर साइंस/एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स/रेडियो फिजिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में मास्टर डिग्री हो।
- प्रथम श्रेणी में इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड पॉवर/टेलिकम्युनिकेशन/कम्युनिकेशन/ऑप्टिक एंड ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर डिग्री हो।
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

साइंटिस्ट 'बी' (कम्प्यूटर साइंस), कुल पद : 35 (अनारक्षित-12)

योग्यता :
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से प्रथम श्रेणी में कम्प्यूटर साइंस/कम्प्यूटर साइंस एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी/इंफार्मेशन इंजीनियरिंग/इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री हो।
- कम्प्यूटर साइंस एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

साइंटिस्ट 'बी' (जियो-इंफार्मेटिक्स), कुल पद : 06 (अनारक्षित-02)
योग्यता :
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से प्रथम श्रेणी में जियो-इंफार्मेटिक्स/रिमोट सेंसिंग एंड जियो-इंफार्मेटिक्स में मास्टर डिग्री अथवा बैचलर डिग्री हो।
- जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स में गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयुसीमा : अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्राप्त होगी।

वेतनमान : 56,100 से 1,77,500 रुपये के साथ अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया : वैध गेट प्राप्तांक के अनुसार उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी।
- इसके बाद उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट http://ntrorectt.in पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज पर एडवर्टाइजमेंट ऑप्शन पर क्लिक करने पर रिक्तयों से संबंधित लिंक खुलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा।
- विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- अब नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

महत्वपूर्ण तिथि : 14 अप्रैल 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : http://ntrorectt.in

NTRO scientist b recruitment notification 2018:

नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ( NTRO ) में साइंटिस्ट (बी) के 62 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on: