जॉब्स

Offbeat Career Options: 9-5 से हो गए हैं परेशान तो भरें अपने सपनों की उड़ान, देखें ये करियर ऑप्शन्स

Offbeat Career Options: आज के समय में कई ऑफबीट करियर ट्रेंड में है। क्यों न आप भी कुछ ऐसा करें जिस काम में आपकी दिलचस्पी हो।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2024, 9:55 AM IST
offbeat_career_options.jpg
Offbeat Career Options

Offbeat Career Options: यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने जॉब से बोर हो चुके हैं और करियर बदलने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज के समय में कई ऑफबीट करियर (Offbeat Career) ट्रेंड में है। क्यों न आप भी कुछ ऐसा करें जिस काम में आपकी दिलचस्पी हो।


सोशल मीडिया के इस दौर में कॉन्टेंट क्रिएटर की संख्या बढ़ रही है। ऐसे लोगों को अपने सोशल मीडिया जैसे कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब को हैंडल करने के लिए सोशल मीडिया मैनेजर (Social Media Manager) की जरूरत होती है। इस सेक्टर में ढेरों अवसर हैं। इस काम को करने के लिए आपको ट्रेंड्स पर नजर रखना होता है। साथ ही थोड़ा क्रिएटिव होना पड़ता है।


फूड टेस्टिंग एक बेहतरीन ऑफ बीट करियर (Offbeat Career Options) है। आजकल कई ऐसे रेस्तरां और कैफे है जो फूड टेस्टर को बुलाते हैं। इस काम में आपको खाना चखकर उसका रिव्यू करना होता है। फूड टेस्टर बनने के लिए फूड टेस्टिंग कोर्स किया जाता है।


आज के समय में फोटोग्राफी सिर्फ शौक नहीं है बल्कि युवाओं के बीच एक लोकप्रिय करियर ऑप्शन के रूप में उभरा है। मौजूदा दौर में फोटोग्राफी में तमाम तरह के स्कोप हैं, जिससे आप अपना शौक भी पूरा कर सकते हैं और अच्छी सैलरी भी कमा सकते हैं।


अगर आप लिखने के शौकीन हैं और अच्छा लिखते हैं तो ब्लॉग में राइटिंग कर सकते हैं। आप अपने आसपास की चीजों के बारे में लिख सकते हैं। बस आपके अंदर शब्दों में जान डालने की कला होनी चाहिए। आप किसी और के लिए भी ये काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। आजकल कई वेबसाइट और बिजनेस अपने प्रोडक्ट के लिए कॉन्टेंट राइटर रखते हैं।

Updated on:
3 Apr 2024, 9:55 AM IST
Published on: