जॉब्स

ONGC Apprentices 2017, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) में अपरेंटिस के 284 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ONGC Apprentices 2017, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), दिल्ली ने ट्रेड अपरेंटिस के 284 पदों पर भर्ती

2 min read
Oct 17, 2017

ONGC Apprentices 2017, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), दिल्ली ने ट्रेड अपरेंटिस के 284 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 03 नवंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑयल अैण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) 23 जून 1993 से प्रारंभ हुई एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। इसे फॉर्च्यून ग्लोबल 500 द्वारा 335 वें स्थान पर रखा गया है। यह भारत मे कच्चे तेल के कुल उत्पादन मे 77% और गैस के उत्पादन मे 81% का योगदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। इस कंपनी में भारत सरकार की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 74.14% है।

ONGC, दिल्ली में रिक्त पदों का विवरण:
पदों की कुल संख्या- 284 पद
अकाउंटेंट-25 पद
केबिन / रूम अटेंडेंट- 50 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 06 पद
इलेक्ट्रीशियन -2 पद
इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक -13 पद
फिटर -01 पद
हाउस कीपर (कॉर्पोरेट) -20 पद
सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटेनेंस - 07 पद
सेक्रेटेरियल असिस्टेंट-153 पद
स्टोर कीपर - 07 पद


अपरेंटिस के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता और अनुभव:

उम्मीदवार ने 10 वीं कक्षा /10 + 2 कक्षा पास की हो और संबंधित ट्रेड में ट्रेड प्रमाण पत्र होना चाहिए। अकाउंटेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम की डिग्री हो।


अपरेंटिस के पदों के लिए आयु सीमा:

18 से 24 वर्ष. सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।


ONGC, दिल्ली में अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, " आई/सी एचआर-ईआर, ए विंग, ओएनजीसी दिल्ली, नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज, नई दिल्ली -110070" के पते पर 03 नवंबर 2017 तक भेज सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:विज्ञापन संख्या:ONGC/SKILLDVLPMNT/1/2018/Delhi

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि-16 अक्टूबर 2017
आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि - 03 नवंबर 2017

ONGC Apprentices Notification 2017:

ONGC Apprentices 2017, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), दिल्ली में ट्रेड अपरेंटिस के 284 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।

ये भी पढ़ें

बाड़मेर एसपी को किसने फोन किया कि उन्होंने अलर्ट जारी कर दिया….
Published on:
17 Oct 2017 05:22 pm
Also Read
View All