जॉब्स

OSSC Recruitment 2021 : OSSC BSSO मेन्स आंसर की जारी, ऐसे कराएं आपत्ति दर्ज

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (Block Social Security Officer Post) पदों के लिए मुख्य मॉडल आंसर की जारी की है।

2 min read
OSSC Recruitment 2021

OSSC BSSO Mains Answer Key 2021: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (Block Social Security Officer Post) पदों के लिए मुख्य मॉडल आंसर की जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पद के लिए मुख्य परीक्षा दी है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से ओएसएससी बीएसएसओ मेन्स आंसर की 2021 (OSSC BSSO Mains Answer Key 2021) डाउनलोड कर सकते हैं।

25 अगस्त को हुई परीक्षा
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) (Odisha Staff Selection Commission) (OSSC) ने ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी-2017 की मुख्य लिखित परीक्षा की आंसर की के लिए लिंक अपलोड कर दिया है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने 25 अगस्त 2021 को कंप्यूटर आधारित भर्ती मोड में ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पद के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की है।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन आईडी डालनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के व्हाट्स न्यूज सेक्शन में मॉडल आंसर की के लिए लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं।


ऐसे दर्ज करवाए अपनी आपत्ति
जिन उम्मीदवार ने ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के लिए परीक्षा दी है वे 31 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन मोड में मॉडल आंसर की के संबंध में अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते है। अपनी आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन आईडी का उपयोग करना होगा।

Published on:
30 Aug 2021 01:46 pm
Also Read
View All