जॉब्स

PGCIL recruitment 2018, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में डिप्लोमा ट्रेनी एवं जूनियर ऑफिसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

PGCIL recruitment notification 2018, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ( PGCIL ) ने डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) एवं जूनियर ऑफिसर (एचआर)
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2018, 5:33 PM IST
pgcil

PGCIL recruitment notification 2018, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ( PGCIL ) ने डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) एवं जूनियर ऑफिसर (एचआर) के 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 13 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।



पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ( PGCIL ) में रिक्त पदों का विवरणः
डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल): 40 पद
जूनियर ऑफिसर (एचआर) ट्रेनी: 04 पद


पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ( PGCIL ) में रिक्त पदों पर योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः
डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल): किसी मान्यता प्राप्त टेक्निकल बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम 70% अंकों के साथ, सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए और उत्तीर्ण अंक एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
अन्य पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।


आवेदन प्रक्रिया:

योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.powergridindia.com/ के माध्यम से 13 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क रु. 300/-

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि: 13 मार्च 2018

PGCIL recruitment notification 2018ः

पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ( PGCIL ) ने डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) एवं जूनियर ऑफिसर (एचआर) के 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

PGCIL परिचयः

- पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (पावरग्रिड), जो कि एक केन्द्रीय पारेषण कंपनी (सीटीयू) है, योजना, समन्वयन, पर्यवेक्षण तथा अंतर्राज्यीय पारेषण प्रणाली पर नियंत्रण और राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पावर ग्रिड के प्रचालन के जिम्मेदारी की साथ विद्युत के बड़े पैमाने पर पारेषण के कार्य कर रही है।

- केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का 'नवरत्‍न' उद्यम ।
- भारतीय केंद्रीय पारेषण यूटिलिटी (सीटीयू) ।
- भारत की सबसे बड़ी इलेक्‍ट्रिक पावर पारेषण यूटिलिटी ।
- 2007 से लिस्टेड कंपनी।
- 1993-94 के बाद से विद्युत मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन के तहत "उत्कृष्ट" मूल्यांकन किया गया।
- क्रेडिट रेटिंगअंतर्राष्‍ट्रीय रेटिंग‘BBB-‘ :‘फिच’ एवं स्टैण्डर्ड एंड पूअर्स (एस & पी) द्वारा सॉवरेन के सममूल्‍य ।
- घरेलू रेटिंग : स्‍थिर/उच्‍च सुरक्षा ''AAA” केयर (CARE), क्रिसिल (CRISIL), एवं इक्रा (ICRA) द्वारा ।

Published on: