जॉब्स

PGIMER Chandigarh recruitment – प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित 59 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

PGIMER Professor recruitment 2018, पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( PGIMER ), चंडीगढ़ ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफे
2 min read
Apr 05, 2018
pgimer

PGIMER Professor recruitment 2018, पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( PGIMER ), चंडीगढ़ ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( PGIMER ), चंडीगढ़ में रिक्त पदों का विवरणः

• प्रोफेसर - 12 पद

• एसोसिएट प्रोफेसर - 1 पद

• असिस्टेंट प्रोफेसर - 46 पद

पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( PGIMER ), चंडीगढ़ में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:

• प्रोफेसर (मेडिकल) - भारतीय चिकित्सा परिषद के अधिनियम 1956 के पहले या दूसरे शेड्यूल या भाग II में शामिल तीसरे शेड्यूल के तहत चिकित्सा योग्यता; किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री . उम्मीदवार राज्य चिकित्सा परिषद / एमसीआई के साथ पंजीकृत होना चाहिए.

• प्रोफेसर (नॉन-मेडिकल) - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर और डॉक्टरेट डिग्री.

उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, पात्रता मानदंड आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( PGIMER ), चंडीगढ़ में रिक्त पदों के लिए आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से 27 अप्रैल 2018 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार ओ/ ओ प्रशासनिक अधिकारी, भर्ती सेल, पीजीआईएमआर, सेक्टर -12 चंडीगढ़ के पते पर ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी 3 मई 2018 तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

• ऑनलाइन आवेदन आरम्भ होने की तिथि: - 4 अप्रैल 2018

• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2018

• आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 3 मई 2018

• बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 1 मई 2018

PGIMER Professor recruitment notification 2018:

पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( PGIMER ), चंडीगढ़ ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
05 Apr 2018 04:18 pm