26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड श्रीमती एसके हॉस्पिटल में ड्राइवर के 10 पदों भर्ती, करें आवेदन

lhmc-hosp Driver recruitment 2018, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड श्रीमती एसके हॉस्पिटल ने ड्राइवर के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 5 Apr 2018, 2:30 PM IST

driver jobs

lhmc-hosp Driver recruitment 2018, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड श्रीमती एसके हॉस्पिटल ने ड्राइवर के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 अप्रैल 2018 तक डाक से अपने आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन व अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड श्रीमती एसके हॉस्पिटल में रिक्त पदों का विवरणः

ड्राइवर, पद : 10


योग्यताः
- कार और भारी वाहन चलाने में तीन साल का अनुभव हो।
- साथ ही वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष।

वेतनमान : 19,900 से 63,200 रुपये।

आवेदन शुल्कः
- 300 रुपये। एससी श्रेणी के आवेदकों के लिए 100 रुपये।
- शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट/ बैंकर चैक/ आईपीओ से करना होगा।
- डिमांड ड्राफ्ट/ बैंकर चैक/ आईपीओ ‘डायरेक्टर, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड श्रीमती एसके हॉस्पिटल, शहीद भगत सिंह मार्ग, नई दिल्ली’ के पक्ष में देय होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट http://lhmc-hosp.gov.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर आपको वेकेंसी लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके अंतर्गत दिए गए ‘फिलिंग अप द पोस्ट ऑफ ड्राइवर्स.. लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- इस विज्ञापन के साथ आवेदन का प्रारूप भी दिया गया है। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें।
- अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।
- साथ ही दाईं तरफ दिए गए निर्धारित स्थान पर अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाएं।
- इसके बाद भरे हुए फॉर्म को मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ अटैच करें।
- फिर इन सभी को एक लिफाफे में डालें और डाक से तय पते पर भेज दें।

आवेदन के साथ भेजें ये दस्तावेजः
- जन्मतिथि प्रमाणपत्र
- योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र
- जाति संबंधी प्रमाणपत्र
- वैलिड लाइसेंस
- अनुभव संबंधी प्रमाणपत्र


आवेदन भेजने का पताः
डायरेक्टर, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड श्रीमती एसके हॉस्पिटल, शहीद भगत सिंह मार्ग, नई दिल्ली

डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख : 30 अप्रैल 2018

lhmc-hosp Driver recruitment notification 2018:

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड श्रीमती एसके हॉस्पिटल ने ड्राइवर के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक यहां पर क्लिक करें।