जॉब्स

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, राजस्थान सर्कल में पोस्टमैन, मेल गार्ड के कुल 129 पदों पर भर्ती, करें अावेदन

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, राजस्थान सर्कल, भारतीय डाक विभाग, भारत सरकार ने पोस्टमैन/ मेल गार्ड के कुल 129 पदों पर भर्ती
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2017, 4:54 PM IST
indian post

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, राजस्थान सर्कल, भारतीय डाक विभाग, भारत सरकार ने पोस्टमैन/ मेल गार्ड के कुल 129 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर 27 नवंबर, 2017 को रात के 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।

राजस्थान पोस्टल सर्कल में पदों का विवरण:
पदों की कुल संख्या: 129 पद
पोस्टमैन: 126 पद
मेल गार्ड: 3 पद (RMSडिवीज़न में)
उम्मीदवार पदों का श्रेणीवार विभाजन नीचे दिए गये लिंक से देख सकते हैं।राजस्थान पोस्टल सर्कल में पोस्टमैन/ मेल गार्ड के पदों के लिए वेतनमान:लेवल 3 में रु.21700/- + स्वीकार्य भत्ते

राजस्थान पोस्टल सर्कल में पोस्टमैन/ मेल गार्ड के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

राजस्थान पोस्टल सर्कल में पोस्टमैन/ मेल गार्ड के पदों के लिए आवेदन शुल्क एवं परीक्षा शुल्क: सामान्य/ ओबीसी: रु.100/- + रु.400/- कुल रु.500/-

एससी/ एसटी/ PH/ महिला उम्मीदवार: रु.100/- + शून्य
कुल रु.100/-
शुल्क भुगतान का तरीका:केवल पोस्ट ऑफिस की ई-पेमेंट सर्विस के माध्यम से।


राजस्थान पोस्टल सर्कल में पोस्टमैन/ मेल गार्ड के पदों के लिए पात्रता मानदंड: शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव:उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन पास की हो। उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें।


राजस्थान पोस्टल सर्कल में पोस्टमैन/ मेल गार्ड के पदों के लिए आयु सीमा:
18-27 वर्ष। सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

राजस्थान पोस्टल सर्कल में पोस्टमैन/ मेल गार्ड के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.doprajrecruitment.in पर 27 नवंबर,2017 को रात के 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते है।

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि: 27 अक्टूबर, 2017 को सुबह 7 बजे से
ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 27 नवंबर, 2017 को रात के 11.59 बजे तक
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भरने की अंतिम तिथि: 29 नवंबर, 2017

Rajasthan Postal circle Recruitment Notification 2017:

राजस्थान पोस्टल सर्कल में पोस्टमैन/ मेल गार्ड के पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on: