जॉब्स

पंजाब : सरकारी कर्मचारियों, पुलिस के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को आदेश जारी किया कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों समेत सभी राज्य कर्मचारियों का डोप टेस्ट अनिवार्य होगा।
less than 1 minute read
Jul 05, 2018
amarinder singh
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को आदेश जारी किया कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों समेत सभी राज्य कर्मचारियों का डोप टेस्ट अनिवार्य होगा। यह डोप टेस्ट नौकरी में भर्ती से लेकर सेवाकाल की अलग-अलग स्थितियों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्य सचिव को आदेश भेजा गया है कि इस बारे में अधिसूचना जारी की जाए व डोप टेस्ट के तरीके तय किए जाएं।
Published on:
05 Jul 2018 11:54 am