जॉब्स

Sarkari Naukri: जेल विभाग में सहायक अधीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जेल विभाग में सहायक अधीक्षक के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2020, 3:38 PM IST
Govt Jobs: इंजीनियरों के लिए निकली हजारों सरकारी नौकरियां, यहां जानें पूरी खबर
BTSC Bihar Jr Engineer Recruitment 2020

Sarkari Naukri: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जेल विभाग में सहायक अधीक्षक के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है।

जेल के सहायक अधीक्षक के पद के लिए परीक्षा के संभावित पाठ्यक्रम को भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जेलों और अन्य भर्तियों के लिए बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 443 पदों और राजस्व विभाग में पटवारियों के 1090 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की भी मंजूरी दे दी है। जिसको लेकर आवेदन करने की तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें, गत माह पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में भर्तियां शुरू करने का फैसला किया था। जल्द ही अन्य कई विभागों में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।


बता दें, जिला प्रशासन की ओर से भी युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए आगामी माह में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। बीते सितंबर माह में मोहाली में कोविड 19 के बाद पहला रोजगार मेला हुआ था। मार्च में कोविड के कारण लॉकडाउन के कारण रोजगार मेले बंद कर दिए थे। इस साल कोविड 19 के बाद दूसरा रोजगार मेला दिसंबर में होगा।

Updated on:
17 Nov 2020, 3:38 PM IST
Published on: