
रेलवे भर्ती सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर 2017 तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
भारतीय रेल में रिक्त पदों की भर्ती रेलवे भर्ती बोर्डों (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड / आरआरबी) के माध्यम से की जाती है। इस समय पूरे भारत में कुल 19 रेलवे भर्ती बोर्ड क्रियाशील हैं।
रेलवे भर्ती सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे में रिक्त पदों का विवरणः
जूनियर कलर्क कम टाइपिस्ट – 150 पद
वेतनमानः 19,900-63,200/-, ग्रेड पे- 1900/-
रेलवे भर्ती सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंडः
शैक्षिक योग्यता –अभ्यर्थी 12वीं पास हो साथ ही अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 30 wpm/हिंदी में 25 wpm हो।
RRC CR में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के रिक्त पदों के लिए आयु सीमाः
सामान्य: 42 साल
ओबीसी: 45 साल
एससी/एसटी: 47 साल
RRC Central Railway Jr. Clerk-Cum-Typist के पदों के लिए कैसे करें आवेदन:
आवेदन के इच्छुक योग्य उम्मीदवार रेलवे की वेबसाइट www.rrccr.com पर जाकर 30 दिसंबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोट: चयन होने पर सेंट्रल रेलवे पर कहीं भी नियुक्ति मिल सकती है, इस मामले में रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन का फैसला फाइनल होगा।
अधिसूचना विवरणः
विज्ञापन संख्या: RRC/CR/GDCE-02/2017 Dated 01/12/2017
महत्वपूर्ण तिथिः
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि- 1 दिसंबर 2017
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 दिसंबर 2017
RRC Central Railway Jr. Clerk-Cum-Typist recruitment Notification 2017:
रेलवे भर्ती सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
रेलवे भर्ती बोर्ड के उद्देश्यः-
यह रेलवे भर्ती बोर्ड समय समय पर विस्तारित हुई नीतियों के आधार पर निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए गठित हुआ है।
- विद्यमान रेलवे भर्ती बोर्डस के काम के बोझ को समेकित बनाना।
- भर्ती प्रक्रिया में सरलता लाना।
- भर्ती एजेंसी को दूरस्थ इलाके में रहने वाले उम्मीदवारों के करीब लाना।
- अखिल भारतीय स्तर पर भर्ती करना।