30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IIT delhi, प्रोजेक्ट अटेंडेंट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट व अन्य के पदों पर भर्ती, मिलेगी 64000 रूपए सैलरी

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने अनुबंध के आधार पर प्रोजेक्ट अटेंडेंट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और सीनियर प्रोजेक्ट
2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Dec 21, 2017

iitd

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने अनुबंध के आधार पर प्रोजेक्ट अटेंडेंट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पांच रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 31 दिसम्बर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में एक प्रोजेक्ट के लिए की जाएंगी।


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में रिक्त पदों का विवरणः
प्रोजेक्ट अटेंडेंट, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। साथ ही पांच साल का अनुभव प्राप्त हो।
वेतनमान : 10,500 से 16,500 रुपये के साथ में एचआरए भी मिलेगा।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट, पद : 02
योग्यता : तीन वर्षीय डिप्लोमा या संबंधित विषय में बैचलर डिग्री हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में चार साल का अनुभव प्राप्त हो।
वेतनमान : 23,500 रुपये से 37,600 रुपये। साथ में एचआरए भी मिलेगा।

प्रोजेक्ट एसोसिएट, पद : 01
योग्यता : प्रथम श्रेणी के साथ बीटेक या एमएससी डिग्री या एमसीए या संबंधित विषय में समकक्ष योग्यता हो।
वेतनमान : 27,500 रुपये से 44,000 रुपये के साथ एचआरए भी मिलेगा।

सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, पद : 01
योग्यता : पीएचडी डिग्री हो। बैचलर और मास्टर डिग्री प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ पास हो। या
प्रथम श्रेणी के साथ एमटेक या समकक्ष योग्यता के साथ चार साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 40,000 रुपये से 64,000 रुपये के साथ एचआरए भी मिलेगा।
सूचना : अंक प्रतिशत में एससी/ एसटी उम्मीदवारों को 5% प्रतिशत की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी को साथ लेकर जाएं। इंटरव्यू में पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।


प्रोजेक्ट की अविध : दो साल।

आवेदन शुल्क : किसी भी पद के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन प्रक्रियाः
-आवेदन फॉर्म संस्थान की वेबसाइट से प्राप्त करें। फिर इसे भर कर दिए गए ई-मेल एड्रेस से भेज दें।

इस ई-मेल पर भेजें आवेदन : cloudproject@cse.iitd.ac.in

आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2017 (शाम 05:00 बजे तक)

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 011-26597534/2659 7194
ई-मेल : arird@admin.iitd.ac.in

IIT recruitment Notification 2017:

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने अनुबंध के आधार पर प्रोजेक्ट अटेंडेंट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट, प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

बड़ी खबरें

View All

जॉब्स

शिक्षा

ट्रेंडिंग