जॉब्स

Railways IRCON recruitment : विभिन्न पदों के लिए निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के होगा चयन

Railways IRCON recruitment : भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 15 फरवरी तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 76 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होग, बल्कि उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2020, 7:34 PM IST
107 crore rupees for jodhpur degana railway line expansion
अब जोधपुर से जयपुर दूर नहीं, मोदी सरकार ने दिए 107 करोड़ रुपए, जानिए क्यंू

Railways IRCON recruitment : भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 15 फरवरी तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 76 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होग, बल्कि उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। स्नातक अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस नौकरियों के लिए एक अलग सूची बनाई जाएगी।

Railways IRCON recruitment : पात्रता मानदंड
उम्र सीमा : 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऊपरी आयु सीमा 1 जनवरी, 2020 के अनुसार की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता : जो उम्मीदवार तकनीशियन अपरेंटिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास इंजीनियरिंग या तकनीकी में डिप्लोमा होना चाहिए। जो स्नातक अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास इन दोनों विषयों में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

Railways IRCON recruitment : सैलेरी
स्नातक अपरेंटिस पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को सैलेरी के रूप में प्रतिमाह 10 हजार रुपए दिए जाएंगे, जबकि तकनीशियन अपरेंटिस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में प्रतिमाह 8500 रुपए दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु के रूप में एक वर्ष के लंबे प्रशिक्षण से गुजरना होगा। नौकरियां राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, बिहार, सिक्कित, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर विभिन्न परियोजनाओं में करनी होगी।

Updated on:
8 Feb 2020, 7:34 PM IST
Published on: