जॉब्स

राजस्थान शिक्षा विभाग में निकली 19819 शिक्षकों की भर्ती, ऐसे अप्लाई

राजस्थान शिक्षा विभाग में कई पदों के लिए निकाली गई है यह भर्ती
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 11:22 AM IST
Rajasthan education Department Vacancy 2018

राजस्थान शिक्षा विभाग में कई पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए शिक्षकों के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती तृतीय ग्रेड शिक्षक के पदों के लिए जिसमें उसमें जनरल और स्पेशल एजुकेशन के आधार पर चयन किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो जल्द ही खत्म होगी। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


स्वीकृत पद
इस भर्ती में 19819 जनरल एजुकेशन के लिए और 678 स्पेशल एजुकेशन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों वेतन 23700 रुपए के पे-स्केल के आधार पर देय होगा। इस भर्ती के जरिए नियुक्त होने वाले शिक्षकों की नियुक्ति राजस्थान के अलग—अलग जिलों में की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं और 2 साल का एलेमेंटरी एजुकेशन किया होना आवश्यक है। इसें बीएड किए उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा
इन पदों के लिए 18 साल से 40 तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और आयु सीमा में नियमों के आधार पर छूट भी दी जाएगी.


आवेदन फीस
इस भर्ती के आवेदन करने वाले जनरल-ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये, नॉन क्रिमीलेयर उम्मीदवारों को 70 रुपये और एससी-एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को 60 रुपये का फीस का भुगतान करना है। यह फीचर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पैसा जमा कराई जा सकती है।


आवेदन की आखिरी तारीख
इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2018 है।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in/register पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे होगा सलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Published on: