जॉब्स

Police Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की नौकरी, बिना परीक्षा होगी भर्ती

राजस्थान पुलिस में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 2% आरक्षण के तहत स्पोर्ट्सकोटा के माध्यम से कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2022, 2:55 PM IST
Police Recruitment 2022
Police Recruitment 2022

Police Recruitment 2022 : राजस्थान पुलिस में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 2% आरक्षण के तहत स्पोर्ट्सकोटा के माध्यम से कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदोें के लिए आवेदन कर सकते है। स्‍पोर्ट्स कोटा के तहत कुल 67 पदों पर भर्ती की जानी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए, जिला पुलिस / आईबी, पुलिस टेलीकॉम और आरएसी / एमबीसी बटालियन के खाली पद भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तारीख : 03 फरवरी, 2022
आवेदन करने की अंतिम तारीख : 28 फरवरी, 2022
फीस जमा करने की अंतिम तारीख : 28 फरवरी, 2022

योग्यता
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जिला पुलिस/ IB पदों के लिए 12वीं पास, पुलिस टेलिकॉम पदों के लिए गणित/कम्‍प्‍यूटर से 12वीं पास और RAC/MBC बटालियन पदों के लिए 10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - CISF में फायरमैन कांस्टेबल के लिए बंपर भर्ती, जानिए शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा



आवेदन शुल्क
उपरोक्त पदों के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों आवेदश शुल्क 500 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए 400 रुपए तय किए गए है।

यह भी पढ़ें - रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर सीधे इंटरव्यू के जरिए हो रही भर्ती

चयन प्रक्रिया
उम्‍मीदवारों का चयन डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन, स्‍पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल टेस्‍ट और मेडिकल एग्‍जाम के आधार पर होगा। इन पदों पर आवेदन भर्ती से जुड़ी अन्‍य सभी जानकारियां उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में जरूर देखें।

Published on: