Rajasthan Safai Karamchari Strike Ends: राजस्थान में सफाई कर्मियों की भर्ती स्थगित हो गई है। राजस्थान में अब 23 हजार 820 पदों की बजाय 19 हजार 743 पदों पर ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी।
Rajasthan Safai Karamchari Bharti Strike Ends: राजस्थान में सफाई कर्मियों की भर्ती स्थगित हो गई है। राजस्थान में अब 23 हजार 820 पदों की बजाय 19 हजार 743 पदों पर ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। अभी के लिए संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ और प्रशासन के बीच हुए समझौते के अनुसार, ग्रेटर नगर निगम के 3370 और हेरिटेज नगर निगम के 707 पदों पर होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती को स्थगित किया गया है। आने वाले दिनों में ये भर्ती संविदा पर होगी।
जयपुर (Jaipur News) में बीते कुछ दिनों से सफाई कर्मी हड़ताल पर थे। उनका कहना था कि सफाई कर्मचारी पद के लिए बनाए जा रहे अनुभव प्रमाण पत्र गलत थे। वहीं वाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र ही नहीं बनाए गए, जिस वजह से वे सफाई कर्मचारी की भर्ती से वंचित रह जाते। ऐसे में सफाई कर्मचारियों ने यूनियन के नेतृत्व में हड़ताल कर दिया। वहीं सरकार ने उनकी मांगों को मानते हुए प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण जयपुर में भर्ती को स्थगित करने पर समझौता किया, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने 7 दिनों की हड़ताल खत्म की है।
सफाई कर्मियों की हड़ताल और मांग को देखते हुए राजस्थान सरकार (Rajasthan Sarkar) ने कहा कि जयपुर में सफाई कर्मचारी पद के लिए बनाए जा रहे अनुभव प्रमाण पत्र गलत थे। वाल्मीकि समाज से जुड़े कर्मचारियों के तो अनुभव प्रमाण पत्र ही नहीं बनाए गए, जिसकी वजह से वे इस भर्ती से वंचित रह जाते। ऐसे में सफाई कर्मियों की मांग को मानते हुए हेरिटेज और ग्रेटर निगम में होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती (Rajasthan Safai Karamchari Bharti) को स्थगित किया गया है और आने वाली भर्ती संविदा आधार पर किए जाने का आश्वासन दिया है।
जयपुर को छोड़कर अन्य निकायों में सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं जयपुर नगर निगम में संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी, जैसा कि यूनियन ने सरकार से अनुरोध किया था। वहीं अन्य सभी निकायों के लिए भर्ती की जाएगी।