जॉब्स

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान के इस विश्वविद्यालय ने निकाली प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, यहां देखें

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान के अलवर स्थित राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के 10 पदों पर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। वहीं आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। भर्ती संबंधित सभी जानकारी के लिए इस खबर को अच्छे से पढ़ें।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2024, 3:24 PM IST
rajasthan_sarkari_naukri.jpg
Rajasthan Sarkari Naukri

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान के अलवर स्थित राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) के 10 पदों पर और असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के 15 पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। वहीं आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। भर्ती संबंधित सभी जानकारी के लिए इस खबर को अच्छे से पढ़ें।


राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड में होगा। लेकिन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर उसे डाक के द्वारा भेजना होगा। पता इस खबर के अंत में दिया गया है। आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज भी डाक सेवा के तहत भेजें। ये डॉक्यूमेंट्स 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक पहुंच जाने चाहिए।


राजस्थान की इस सरकारी नौकरी (Rajasthan Sarkari Naukri) भर्ती के तहत फॉर्म भरने के लिए अनारक्षित और ई़डब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है और एससी/एसटी व दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

उम्मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं स्नातकोत्तर में कम-से-कम 55 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता है। साथ ही 8 सालों के अध्यापन और शोध का अनुभव भी होना चाहिए।

कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही यूजीसी नेट (UGC NET) और स्लेट/सेट (SLET/SET) अनिवार्य है।


एसोसिएट प्रोफेसर


असिस्टेंट प्रोफेसर


वहीं क्षैतिज आरक्षण के तहत 3 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 4 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो समय रहते ही आवेदन करें। आवेदन करने के बाद प्रिटंआउट इस पते पर भेजें।

पता- दि रजिस्ट्रार, राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर

Updated on:
26 Mar 2024, 3:24 PM IST
Published on: