Jobs For Rajasthani Women: कोटा के कृषि विज्ञान केंद्र में कमर्शियल यूनिट मौजूद है। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाओं को स्टार्ट-अप शुरू करने के बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही महिलाओं को लोन भी उपलब्ध कराया जाता है।
Jobs For Rajasthani Women: कोटा में मिलेट्स (मोटा अनाज) से अलग-अलग प्रकार के व्यंजन तैयार करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कोटा कृषि विज्ञान केंद्र (Kota Krishi Vigyan Kendra) में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। इस प्रशिक्षण की मदद से महिलाएं न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि दूसरी महिलाओं को भी सक्षम बना रही हैं। मिलेट्स से महिलाएं कुकीज व अन्य उत्पाद बनाकर बेच रही हैं, जिससे उनकी अच्छी कमाई हो रही है।
केंद्र की वैज्ञानिक गुंजन सनाढ्य ने बताया कि वर्ष 2023 इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि यहां महिलाओं (Rajasthani Women) को मिलेट्स से जुड़े उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद कई महिलाएं मिलेट्स (Millets Food) से केक, बिस्किट, इडली-डोसा, लड्डू व ब्रेड बना कर बेच रही हैं।
यह भी पढ़ें- हाउसवाइफ घर बैठे कमाएं लाखों रुपये, जानें कैसे
कोटा के कृषि विज्ञान केंद्र में कमर्शियल यूनिट मौजूद है। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाओं को स्टार्ट-अप (Womens Startup) शुरू करने के बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही महिलाओं को लोन (Women Loans) भी उपलब्ध कराया जाता है। अन्य महिलाएं भी प्रशिक्षण लेने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।
बता दें, हाल ही में हुई ऑल इंडिया श्री अन्न ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में भारत 16 कृषि विज्ञान केंद्र चयनित हुए थे, जिसमें से एक कोटा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भी थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी कोटा की महिलाओं द्वारा मिलेट्स से कुकीज, ब्रेज व लड्डू आदि बनाने की सराहना की है।