जॉब्स

RAS 2018 Exam Date हुई जारी, जानिए इस परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

RAS 2018 Pre Exam Date इस बार 5 अगस्त रखी गई है, जबकि मुख्य परीक्षा अक्टूबर में हो सकती है

2 min read
May 10, 2018

RAS यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी यानी RAS 2018 Pre Exam Date घोषित कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 5 अगस्त को किया जा रहा है। RPSC द्वारा परीक्षा की यह तिथि तय की गई है। इसके अलावा आरएएस मुख्य परीक्षा 2018 का आयोजन अक्टूबर में कराया जा सकता है।


980 पदों पर हो रही भर्ती
RPSC के उपसचिव दीप्ति शर्मा के मुताबिक RAS 2018 की प्रारंभिक परीक्षा 5 अगस्त 2018 (रविवार) को एक-सत्र में राजस्थान राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित कराई जा रही है। आयोग इसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी करेगा। वहीं, इस परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में कराया जाना संभावित है। आपको बता दें कि आरएएस परीक्षा 2018 के लिए निकाले गए इन कुल 980 पदों में राज्य सेवा के 405 और अधीनस्थ सेवा के 575 पद हैं। इस परीक्षा के लिए आरपीएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की है।


11 मई तक करें आवेदन
RPSC द्वारा इन 980 पदों के लिए आरएएस 2018 का आयोजन कराया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आयोग द्वारा ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2018 तक ऑनलाइन माध्यम आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष
और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।


RAS Exam Pattern 2018 —

RAS 2018 Exam Pattern के तहत इस परीक्षा में General knowledge/General Science से संबंधित आॅब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेज maximum 200 marks का होगा। इसके लिए 3 hours घंटे का समय दिया जाएगा।


RAS 2018 Main Exam Pattern के अनुसार इसमें चार विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें General knowledge 1, General knowledge-2, General knowledge-3, General Hindi और English शामिल है। इस बार आरएएसमु मुख्य परीक्षा में गणित से संबंधित प्रश्न नहीं दिए जा रह। इसमें प्रत्येक विषय का पेपर 200 marks को होगा जिससे यह कुलमिलाकर 800 marks का होगा। इस पेपर के लिए भी 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

RAS 2018 Personal Interview 100 marks का होगा जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों नियुक्ति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

RPSC Recruitment 2018 : आरएएस के 980 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि 11 मई
Published on:
10 May 2018 02:41 pm
Also Read
View All