जॉब्स

प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद निकली भर्ती

यूपीयूएमएस में रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 338 पदों पर फैकल्टी की भर्ती की जा रही है। UPUMS
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 7:19 PM IST
atithi.jpg

उत्तरप्रदेश में यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है, इच्छुक उम्मीद्वार 31 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यहां करीब 338 पदों पर फैकल्टी के रूप में भर्ती निकली है।

यूपीयूएमएस में रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 338 पदों पर फैकल्टी की भर्ती की जा रही है। जिसके तहत कैंडिडेट्स 31 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। इस पद पर भर्ती के लिए करीब 65 वर्ष तक आयु वाले कैंडिडेट्स लिए जा सकेंगे। वहीं दूसरी और वैसे तो फैकल्टी पदों के लिए आयु सीमा 65 साल है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए 70 साल तक की आयु भी चलेगी।

2 लाख से ऊपर मिलेगी सैलरी
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर चयनित फैकल्टी को 2 लाख रुपए से अधिक यानी करीब 2 लाख 20 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। जिसमें कैंडिडेट्स का चयन टेस्ट और इंटरव्यूह के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप यूपीयूएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.upums.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। इस भर्ती में प्रोफेसर के लिए 33 पद, सहायक प्राध्यापक के 103 पद और सहायक प्रोफेसर के 202 पद पर भर्ती की जाएगी।


ये चाहिए शैक्षणिक योग्यता
यूपीयूएमएस की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की शैक्षणिक योग्यता एनएमसी या एमसीआई के अनुसार एमएस या एमडी या इसके बराबर होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर को तीन साल का टीचिंग एक्सपीरियंस और एसोसिएट प्रोफेसर को चार साल का टीचिंग एक्सपीरियंस और प्रोफेसर को 14 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस होना जरूरी है।

इसलिए होती है भर्ती
स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में टीचर, प्रोफेसर आदि के खाली पदों की पूर्ति गेस्ट फैकल्टी के रूप में की जाती है, ऐसे में विभिन्न प्रदेशों में सत्र की शुरूआत के साथ ही फैकल्टी के रूप में ये नियुक्ति की जाती है, ताकि पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसी के तहत यूपी में भी 338 पदों पर भर्ती की जा रही है।

Updated on:
22 Jun 2023, 7:19 PM IST
Published on: