जॉब्स

RSMSSB NTT Result and Cut-off Marks जारी, एक ही क्लिक में सीधे यहां से करें डाउनलोड

RSMSSB NTT Result and Cut-off Marks : बोर्ड द्वारा राजस्थान समेकित बाल विकास सेवाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए राजस्थान पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक के...

2 min read
Aug 01, 2019
RSMSSB NTT Result and Cut-off Marks

RSMSSB NTT Result and Cut-off Marks: बोर्ड द्वारा राजस्थान समेकित बाल विकास सेवाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए राजस्थान पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक के कुल 1350 पदों (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1040 एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए 310) पर योग्यताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। MBC के अतिरिक्त 40 पद सम्मिलित किए गए हैं। बोर्ड द्वारा पूर्व प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 24 फरवरी 2019 को आयोजित की गई थी। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी परिणाम देख सकते हैं।

RSMSSB NTT Result and Cut-off Marks डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

उक्त पदों पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। उम्मीदवार अपना रोल नंबर इस पीडीऍफ़ फाइल में सर्च कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी परिणाम सूची में जगह बनाने वाले अभ्यर्थीयों की पात्रता की जांच और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पदों के अनुरूप डेढ़ गुणा अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। दस्तावेज सत्यापन के पश्चात वरीयता सूची तैयार की जाएगी, उसी वरीयता के आधार पर श्रेणीवार विज्ञापित पदों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु बोर्ड द्वारा राजस्थान समेकित बाल विकास सेवाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजे जाएंगे।

How To Check RSMSSB NTT Result and Cut-off
अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rsmssb.rajasthan.gov.in जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए नई अपडेट पर क्लिक करने। यहां Result and Cut Off Marks of NTT Exam 2018 के लिंक पर क्लिक करें और आगे Download पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही एक पीडीऍफ़ फाइल ओपन होगी, जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के रोल नंबर होंगे। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर सर्च कर सकते हैं और निचे दिए गए कटऑफ से मिलान भी कर सकता है। कटऑफ श्रेणीवार दी हुई है।

Published on:
01 Aug 2019 06:33 am
Also Read
View All