जॉब्स

21 से 40 साल के युवाओं के लिए खुशखबरी, आरपीएससी और आरएएस की ऑनलाइन भर्ती

राजस्थान में आरपीएससी और आरएएस की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भी भेज दिया है.
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2023, 3:13 PM IST
rpsc recruitment dates for 16 thousand posts in rajasthan

21 से 40 साल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जल्द ही राजस्थान में आरपीएससी (RPSC) और आरएएस (RAS) की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) को प्रस्ताव भी भेज दिया है, संभावना है कि करीब 900 पदों के लिए जल्द ही भर्ती की निकाली जाएगी, इसलिए आप भी अलर्ट रहें, ताकि जैसे ही भर्ती निकली आप तुरंत अप्लाई कर दें।

40 साल तक युवाओं के लिए भर्ती
आरपीएससी और आरएएस की भर्ती में कैंडिडेट्स की आयु 21 से 40 साल के बीच होना चाहिए, इसमें महिलाओं और आरक्षित वर्ग को छूट रहेगी।

ग्रेजुएट होना जरूरी
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की शैक्षणिक योग्यता कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है। कैंडिडेट्स का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद पात्र पाने पर किया जाएगा। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे अभी से तैयारी में जुट जाएं, इसके लिए उनकी भी मदद ले सकते हैं, जिन्होंने पहले ये एग्जाम देकर इन पदों पर नौकरी हासिल की है।

इस लिंक पर क्लिक कर करें अप्लाई
आरपीएससी और आरएएस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर क्लिक करके ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। बताया जा रहा है कि जनरल कैटेगिरी में राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग , अति पिछड़ा वर्ग के लिए फीस करीब 350 रुपए और नॉन क्रीमीलेयर कैटेगिरी के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के लिए 250 रुपए फीस रहेगी। इस बारे में अधिक और विस्तार से जानकारी आप नोटिफिकेशन जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं।


200 नंबर की होगी प्रीलिम्स एग्जाम
आरपीएससी और आरएएस की प्रीलिम्स एग्जाम में 200 प्रश्न होंगे, जिसके नंबर भी 200 ही रहेंगे, इस परीक्षा के लिए आपको करीब 180 मिनिट यानी करीब 3 घंटे का समय मिलेगा, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न रहेंगे, जिनका उत्तर आपको ओएमआर शीट पर देना होगा।

Updated on:
15 Jun 2023, 3:13 PM IST
Published on: