जॉब्स

RRB Group D Exam Latest Update: ग्रुप डी भर्ती परीक्षा अप्रैल तक संभव! जानें कैसे

RRB Group D Exam 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के पदों पर निकाली गई भर्ती की परीक्षा को लेकर...

2 min read
Feb 27, 2020

RRB Group D Exam 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के पदों पर निकाली गई भर्ती की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की अथिति बनी हुई है। लेकिन परीक्षा के लिए दिया गया समय भी नजदीक आ रहा है। सरकार द्वारा दिए गए समय के अनुरूप भर्ती नहीं हो पाने की स्थिति में रेल मंत्री पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। एग्जाम को लेकर अभी तक किसी भी निर्धारित डेट का ऐलान नहीं किया गया है और न ही एग्जाम को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसलिए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम मार्च-अप्रैल में आयोजित किया जा सकता है। एग्जाम डेट जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB Group D Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा कुल 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जानी है। ये नियुक्तियां क्षेत्रिय जोन के अनुसार की जाएंगी। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न और अन्य डिटेल्स के लिए अभ्यर्थी रेलवे रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं, विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम पैटर्न से जुड़ी पूरी डिटेल्स दी गई है।

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में किया जाना था। भर्ती परीक्षा की तिथियों को लेकर अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या परीक्षा नियंत्रक ने कोई जानकारी नहीं दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा भी किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। एग्जाम डेट न जारी होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं।

एग्जाम अपडेट
ग्रुप डी भर्ती को पूरा करने का समय बेहद नजदीक है। ऐसे में सीबीटी एग्जाम मार्च-अप्रैल में आयोजित नहीं किया जाता है तो सरकार पर भी सवाल उठेगा। क्योंकि रेलवे मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा था कि ग्रुप डी भर्ती के जरिए रिक्त पदों पर नियुक्तियां 2020 तक पूरी कर ली जाएंगी। अगर यही स्थिति रही तो रेल मंत्री के इस वायदे पर प्रश्न चिंन्ह् लग जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी के पदों पर चयन लिखित परीक्षा(ऑनलाइन सीबीटी), फिजिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा।

Published on:
27 Feb 2020 01:52 pm
Also Read
View All