जॉब्स

RRB Group D एडमिट कार्ड 2018 डाउनलोड : जानें कब जारी होंगी अक्टूबर परीक्षा हॉल टिकट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 22 से 26 अक्टूबर के बीच होने वाली ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है।

2 min read
Oct 10, 2018
RRB Group D Exam

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 22 से 26 अक्टूबर के बीच होने वाली ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। बोर्ड परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इसलिए, उम्मीदवार उम्मीद कर सकते हैं कि एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर से ऑनलाइन जारी हो जाएंगे। दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहरों को ध्यान में रखते हुए आरआरबी 17 से 21 अक्टूबर के बीच परीक्षा का आयोजन नहीं करवा रहा है।

RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2018 : ये हैं महत्वपूर्ण निर्देश
-आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर को जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार सभी क्षेत्र आधारित वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

-ये हैं क्षेत्र आधारित वेबसाइटें जहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं :

आरआरबी अजमेर (rrbajmer.gov.in)

आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)

आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)

आरआरबी कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)

आरआरबी माल्डा (www.rrbmalda.gov.in)

आरआरबी मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)

आरआरबी मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)

आरआरबी पटना (www.rrbpatna.gov.in)

आरआरबी रांची (rrbranchi.gov.in)

आरआरबी सिकंदराबाद (rrbsecunderabad.nic.in)

आरआरबी अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in)

आरआरबी इलाहाबाद (rrbald.gov.in)

आरआरबी बैंगलोर (rrbbnc.gov.in)

आरआरबी भोपाल (www.rrbbpl.nic.in)

आरआरबी भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)

आरआरबी बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)

आरआरबी चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)

आरआरबी चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)

आरआरबी गोरखपुर (www.rrbguwahati.gov.in)

आरआरबी सिलिगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)

आरआरबी तिरुवनंतपुरम (rrbthiruvananthapuram.gov.in)

-आरआरबी गु्रप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक के खुलने के बाद वहां दिए गए एक बॉक्स में उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारियां भरनी होंगी। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट ले जाना न भूलें।

-दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्योंहारों को ध्यान में रखते हुए आरआरबी ने 17 से 21 अक्टूबर के बीच परीक्षा नहीं करवाने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रचार अधिकारी (सीपीओ) अंगराज मोहन ने बताया कि देश के पूर्व और उत्तर-पूर्व इलाकों में मनाए जाने वाली दुर्गा पूजा और उत्तर क्षेत्र में मनाए जाने वाले दशहरा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने 17 से 21 अक्टूबर के बीच परीक्षा नहीं करवाने का फैसला किया है।

Published on:
10 Oct 2018 08:24 pm
Also Read
View All