जॉब्स

RRB NTPC Answer Key 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, जानें कब जारी होंगे परिणाम

RRB NTPC Answer Key 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चेन्नई, जम्मू, मालदा, मुजफ्फरपुर और अन्य आरआरबी पर एनटीपीसी सीबीटी 1 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

2 min read
Aug 16, 2021

RRB NTPC Answer Key 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चेन्नई, जम्मू, मालदा, मुजफ्फरपुर और अन्य आरआरबी पर एनटीपीसी सीबीटी 1 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से एनटीपीसी परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी उत्तर कुंजी के पोर्टल पर जा सकते हैं।

Direct Link: https://dc4-g22.digialm.com//EForms/configuredHtml/2667/68658/login.html

आरआरबी द्वारा जारी की गई एनटीपीसी उत्तर कुंजी पर आपत्ति लिंक 18 अगस्त 2021 से उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 23 अगस्त 2021 को तक प्रति प्रश्न 50 / - प्लस लागू बैंक सेवा शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 1 के प्रश्न पत्र और रेस्पॉन्स शीट के साथ आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 23 अगस्त 2021 तक उपलब्ध रहेगी। आरआरबी ने 28 दिसंबर से 31 जुलाई 2021 तक सात चरणों में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का आयोजन किया था।

किसी प्रश्न को लेकर दर्ज की गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी स्थिति में आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। रिफंड उस खाते में किया जाएगा जहां से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है।

RRB NTPC CBT-1 Result 2021
आरआरबी द्वारा उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उसके बाद, आरआरबी एनटीपीसी परिणाम तैयार कर जारी किए जाएंगे। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में अर्हता प्राप्त करने वालों को दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो) और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा होगी।

How To Download RRB NTPC CBT-1 Answer Key 2021
सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
इसके बाद संबंधित आरआरबी की वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
यहां आरआरबी के होम पेज पर दिए गए आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
आगे की टैब में अपना विवरण दर्ज करें।
एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करें।

Published on:
16 Aug 2021 10:21 pm
Also Read
View All