जॉब्स

RSMSSB recruitment- दंत तकनीशियन, लैब तकनीशियन व अन्य के 2639 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयनबोर्ड, जयपुर ने दंत तकनीशियन, लैब तकनीशियन, नेत्र सहायक व रेडियोग्राफर असिस्टेंट के 2639

2 min read
Jan 10, 2018

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयनबोर्ड, जयपुर ने दंत तकनीशियन, लैब तकनीशियन, नेत्र सहायक व रेडियोग्राफर असिस्टेंट के 2639 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 8 फरवरी 2018 तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयनबोर्ड में रिक्त पदों का विवरणः
दंत तकनीशियन- 42
लैब तकनीशियन- 1394
नेत्र सहायक- 178
रेडियोग्राफर असिस्टेंट- 1025

ये भी पढ़ें

HPPSC recruitment- प्रोफेसर और अन्य पदों पद वैकेंसी निकली, करें आवेदन


राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयनबोर्ड में रिक्त पदों पर वेतनमानः
सहायक रेडियोग्राफर एवं लैब टेक्नीशियन पद का वेतनमान रनिंग पे बेण्ड 5200—20200,ग्रेड पे रूपये 2800/- मासिक नियत पारिश्रामिक नियमानुसार।

डेंटल टैक्नीशियन एवं नेत्र सहायक पद का वेतनमान रनिंग पे बेण्ड 5200—20200,ग्रेड पे रूपये 2400/- मासिक नियत पारिश्रामिक नियमानुसार।

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयनबोर्ड में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यता:
सहायक रेडियोग्राफर- सांइस बाॅयोलाॅजी या मैथेमेटिक्स से 12वीं पास अथवा रेडियोलाॅजी में इसके समकक्ष कोर्स उत्तीर्ण।

लैब टेक्निशियन- सांइस बाॅयोलाॅजी या मैथेमेटिक्स से 12वीं पास अथवा मेडिकल लैब टेक्नीशियन में इसके समकक्ष कोर्स उत्तीर्ण।

डेन्टल टेक्निशियन- 12वीं पास अथवा डेंटल में दो साल का सर्टिफिकेट कोर्स उत्तीर्ण।

नेत्र सहायक - फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी या मैथ में सीनिसर सेकेंड्री, अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमा:18 से 35 वर्ष

आवेदन शुल्कः-
- सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछडा वर्ग/ विशेष पिछडा वर्ग के आवेदक हेतु- रूपये 650/-

- राजस्थान के नाॅन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछडा वर्ग/विशेष पिछडा वर्ग के आवेदक हेतु- रूपये 450/-
- समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु- रूपये 350/-


आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


RSMSSB में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 8 फरवरी 2018

RSMSSB recruitment notification 2018:

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयनबोर्ड, जयपुर ने दंत तकनीशियन, लैब तकनीशियन, नेत्र सहायक व रेडियोग्राफर असिस्टेंट के 2639 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

JUIDCO recruitment- जूनियर इंजीनियर के 141 पदों पर वैकेंसी निकली, करें आवेदन

Published on:
10 Jan 2018 12:44 pm
Also Read
View All