जॉब्स

Sarkari Naukri 2021: इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2021: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में मिल रहा है नौकरी का शानदार मौका, इंजीनियर के कुल 200 रिक्त पदों पर भर्तियां होने वाली है आप यदि इस सुनहरे मौके को पाना चाहते है तो जल्द करें अप्लाई..
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2021, 3:02 PM IST
HPCL Engineer Recruitment 2021.jpg
HPCL Engineer Recruitment 2021

Sarkari Naukri 2021: जो लोग इंजीनियरिंग पद के लिए सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम दे रहा है, नौकरी करने का शानदार मौका। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा इंजीनियरिंग के लिए 200 रिक्त पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। जिसके आवेदन करने की प्रक्रिया एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल, 2021 है।

पद का नाम

इंजीनियर

कुल पदों की संख्या

200 पद

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उनके पास एआईसीटीई / यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 4 साल की इंजीनियरिंग की डिग्री होनी जरुरी है।

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अप्लाई कर सकते हैं

Updated on:
8 Apr 2021, 3:02 PM IST
Published on: