जॉब्स

Sarkari Naukri 2024: भारत सरकार ने 110 पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन 

Sarkari Naukri 2024: GIC ने कुछ समय पहले असिस्टेंट मैनेजर के 110 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए 19 दिसंबर तक अप्लाई किया जा सकता है।

2 min read

Sarkari Naukri 2024: भारतीय की जनरल इंश्योरेंस कंपनी (GIC) ने कुछ समय पहले असिस्टेंट मैनेजर के 110 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए 19 दिसंबर तक अप्लाई किया जा सकता है। ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gicre.in पर जाकर अप्लाई करें।

कई चरणों की परीक्षा के बाद होगा चयन


इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को कई चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। इनमें लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कसन, पर्सनल इंटरव्यू, और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। GIC की इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को सहायक प्रबंधक (Scale 1) के लिए तैनात किया जाएगा। इन्हें मूल वेतन के तौर पर 50,925 रुपये प्रति महीने का भुगतान किया जाएगा। परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

जीआईसी की इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (GIC Recruitment Eligibility) 

इस भर्ती के लिए वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत में BA की डिग्री हो। एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए 55 प्रतिशत मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। आवेदक की आयु 1 नवंबर 2024 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।

ऐसे आवेदन करें (Sarkari Naukri How To Apply)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होम पेज कर करियर सेक्शन में जाएं 
  • यहां GIC Assistant Manager Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें 
  • अब आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें 
  • सबसे अंत में सबमिट बटन दबाएं 
Also Read
View All

अगली खबर