जॉब्स

DHFW punjab recrutiment2021: यहां पर निकली मेडिकल ऑफिसर के 488 पदों पर भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका कल

DHFW punjab recrutiment 2021: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय (DHFW), पंजाब ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान कार्यालयों में मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के 488 रिक्त पड़े पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

less than 1 minute read
Apr 27, 2021
DHFWPunjabRecruitment 2021

DHFW punjab recrutiment 2021: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय (DHFW), पंजाब ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान कार्यालयों में रिक्त पड़े पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिनमें मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के 488 पदों पर भर्ती की जानी हैं। जो उम्मीदवार इस पद को पाना चाहते है उनके लिए बस कल तक का ही आखिरी मौका है। क्योंकि 28 अप्रैल 2021 आवेदन करने की अंतिम तिथि है और 30 अप्रैल 2021 को सुबह 10:00 बजे से वॉक इन इंटरव्यू को आयोजन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन की अंतिम तिथि - 28 अप्रैल 2021
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि - 30 अप्रैल 2021 (शुक्रवार)
समय - सुबह 10 बजे
स्थान - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय (DHFW), PARIVAR कल्याण कल्याण, सेक्टर 34-ए, चंडिगढ़

पंजाब DHFW पंजाब रिक्ति विवरण:

































मेडिकल ऑफिसर -488 पद
एनेस्थेसिया -121 पद
मेडिसिन -98 पद
रेडियोलॉजी-25 पद
पेडियाट्रिक्स -119 पद
चेस्ट और टीबी -6 पद
गायनेकोलॉजी -119 पद

शैक्षिक योग्यता:
इस पद को प्राप्त करने वाले उम्मीदवार का M.B.B.S होना जरूरी है। इसके अलावा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त और आवश्यक विशेषता में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री और पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत में किसी अन्य विधिवत गठित मेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

आयु सीमा:
23 अप्रैल 2021 को 18 से 37 वर्ष के बीच

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता एंव साक्षात्कार के आधार पर होगा।

Published on:
27 Apr 2021 08:22 pm
Also Read
View All