जॉब्स

IAF Recruitment 2021: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए वायुसेना में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

IAF Recruitment 2021: भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन के विभिन्न पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती एलडीसी, स्टोर कीपर, कुक, पेंटर, हिंदी टाइपिस्ट, एमटीएस और सुप्रिटेंडेंट सहित विभिन्न पदों पर निकाली गई है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2021, 10:40 PM IST
Feature image

IAF Recruitment 2021: भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन के विभिन्न पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती एलडीसी, स्टोर कीपर, कुक, पेंटर, हिंदी टाइपिस्ट, एमटीएस और सुप्रिटेंडेंट सहित विभिन्न पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञप्ति जारी होने से 30 दिन यानी 07 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता
सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट डिग्रीधारी युवा संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 282 पद
मुख्यालय रखरखाव कमांड - 153 पद,
मुख्यालय पूर्वी वायु सेना कमांड - 32 पद
मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु सेना कमांड -11 पद
स्वतंत्र इकाइयां - 1 पद
कुक (सामान्य ग्रेड) - 5 पद
मेस स्टाफ - 9 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 पद
हाउस कीपिंग स्टाफ - 15 पद
हिंदी टाइपिस्ट - 3 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क - 10 पद
स्टोर कीपर - 3 पद,
स्टेनोग्राफर -02 पद
कारपेंटर - 3 पद
पेंटर - 1 पद
फायरमैन - 8 पद
अधीक्षक (स्टोर) - 5 पद
सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर - 3 पद

आयु सीमा
आवेदन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार ओबीसी को 03 वर्ष, एससी, एसटी - 05 वर्ष और फिजिकल हैंडीकैप के लिए 10 वर्ष की ऊपरी आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म (अंग्रेजी/हिंदी में) में टाइप किए गए प्रारूप के अनुसार भरा हुआ आवेदन, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों को डाक के माध्यम से संबंधित वायु सेना स्टेशन के एड्रेस पर जमा कराना होगा। पोस्टल एड्रेस की डीटेल्स विज्ञप्ति में रिक्ति के सामने दी गई है।

Published on: