जॉब्स

Sarkari Naukri: आयकर विभाग में नौकरी पाने का शानदार मौका, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन 

Sarkari Naukri: आयकर विभाग में भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 फरवरी है। यहां देखें डिटेल्स -
less than 1 minute read
Feb 02, 2025
Sarkari Naukri

Sarkari Naukri: आयकर विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आयकर निदेशालय ने असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाकर अप्लाई करें। आवेदन करने के लिए आखिरी दो दिन बचे हैं।

35 पदों पर होगी भर्ती 


इस भर्ती के तहत कुल 35 पद भरे जाएंगे। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। 

इतनी मिलेगी सैलरी 

आयकर निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम) पद पर चयन होने के बाद कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 13,500 रुपये दिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ अंतिम तिथि से पहले ईमेल आईडी dgrjobofficers@desw.gov.in पर भेजना होगा।