जॉब्स

Sarkari Naukri: अगर आपके पास भी है ये डिग्री तो हर महीने कमाएं 88000, सरकार ने निकाली बंपर भर्ती 

Sarkari Naukir At NAICL Bharti: भारत सरकार की कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस (NAICL) ने ऑफिसर लेवल की 170 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

2 min read

Sarkari Naukir At NAICL Bharti: इंश्योरेंस के क्षेत्र में भारत सरकार ने बड़ी भर्ती निकाली है। भारत सरकार की कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस (NAICL) ने ऑफिसर लेवल की 170 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन कल यानी कि 10 सितंबर से शुरू होंगे। वहीं अप्लाई करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2024 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.inपर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पदों का विवरण और उम्र सीमा (Sarkari Naukri)

NAICL की तरफ से  जारी इस भर्ती के तहत स्केल I ऑफिसर जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट कैटेगरी में नियुक्तियां की जाएंगी। अभियान के जरिए अकाउंट के 50 पद, जनरलिस्ट के 120 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। चयनित उम्मीदवार को प्रति महीने 88,000 की सैलरी मिलेगी। 

कब होगी परीक्षा? (NAICL Bharti Exam)

  • फेज I (प्रीलिम्स) परीक्षा: 13 अक्टूबर 2024
  • फेज II (मेन परीक्षा): 17 नवंबर 2024

योग्यता

जनरलिस्ट

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले कैंडिडेट्स की नियुक्ति जनरलिस्ट पद के लिए होगी। ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों के लिए 55 प्रतिशत अंक ही निर्धारित किए गए हैं। 

अकाउंट्स 

अकाउंट्स पद के लिए अभ्यर्थियों के पास CA/ICWAI या 60 प्रतिशत अंकों के साथ MBA/PGD (फाइनेंस) या MCom की डिग्री होनी चाहिए। 

कैसे होगा चयन (NAICL Bharti Selection Process)

NAICL की इस भर्ती में चयन होने के लिए कैंडिडेट्स को पहले प्रीलिम्स परीक्षा, मेन परीक्षा और फिर इंटरव्यू से गुजरना होगा फेज। परीक्षा 13 अक्टूबर 2024 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी, जबकि फेज II (मेन परीक्षा) 17 नवंबर 2024 को होनी है। 

Also Read
View All

अगली खबर