जॉब्स

Sarkari Naukri: इनकम टैक्स विभाग में एमटीएस और अन्य के पदों पर निकली सीधी भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Income Tax Department Recruitment 2021: इनकम टैक्स विभाग में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 28 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ...
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2021, 10:40 PM IST
jobs.jpg

Income Tax Department Recruitment 2021: इनकम टैक्स विभाग में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 28 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत निकाली गई है। उक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 है।

शैक्षणिक योग्यता
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट पद के लिए आवेदक का ग्रेजुएट होना जरुरी है। टैक्स असिस्टेंट पद के लिए डाटा एंट्री की स्पीड 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटा होनी चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए आवेदक का 10वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है।

आयु सीमा
एमटीएस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

रिक्तियों का विवरण
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 03 पद
टैक्स असिस्टेंट- 13 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 12 पद

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से करियर सेक्शन में दिए गए भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में आवेदन के लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Direct Link: https://incometaxindia.gov.in/news/scan-10-aug-2021.pdf

Published on: